HomeBreakingसब्जियां लेकर दिल्ली जा रहे व्यापारी पर निहोग में चाकू से हमला,...

सब्जियां लेकर दिल्ली जा रहे व्यापारी पर निहोग में चाकू से हमला, शिकायत पर नाहन पुलिस ने दर्ज किया केस

सब्जियां लेकर दिल्ली जा रहे एक व्यापारी पर निहोग में कथित रूप से धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना सदर नाहन ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाहन : सब्जियां लेकर दिल्ली जा रहे एक व्यापारी पर निहोग में कथित रूप से धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना सदर नाहन ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीत सिंह पुत्र डमर बहादुर निवासी गांव कुडलु, डाकघर बागथन, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 1 अगस्त 2026 को अपनी 407 गाड़ी में टमाटर एवं अन्य सब्जियां लेकर मंडीघाट से दिल्ली जा रहा था। उसके साथ अंकित और भूपेंद्र सिंह भी थे।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, रास्ते में तीनों निहोग स्थित एक जनरल स्टोर पर चाय पीने के लिए रुके। इसी दौरान यहां मौजूद शशिकांत धीरथ ने उसे दुकान के बाहर बुलाया।

ये भी पढ़ें:  नाहन शहर में घंटों रही बिजली गुल, लोगों में दिखा रोष, जानिए क्या रही ये वजह

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दुकान के बाहर आते ही शशिकांत ने कथित रूप से धारदार हथियार (नुकीले चाकू) से जीत सिंह के बाएं हाथ, पीठ और सिर पर वार कर दिए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देने के बाद मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर नाहन में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  'लोकतंत्र का गला घोंट रही केंद्र सरकार', राहुल गांधी की हिरासत पर नाहन में गरजी कांग्रेस
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More