HomeHimachalSirmaurविधायक सोलंकी का विजन: विला राउंड को बनाएंगे नाहन की सबसे आकर्षक...

विधायक सोलंकी का विजन: विला राउंड को बनाएंगे नाहन की सबसे आकर्षक पहचान, सैरगाह के सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ

नाहन शहर की ऐतिहासिक पहचान और सबसे पसंदीदा सैरगाह विला राउंड अब नए स्वरूप में नजर आएगा। ऐतिहासिक विरासत को अक्षुण्ण रखते हुए यहां आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि यह स्थान शहरवासियों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सके।

नाहन : नाहन शहर की ऐतिहासिक पहचान और सबसे पसंदीदा सैरगाह विला राउंड अब नए स्वरूप में नजर आएगा। ऐतिहासिक विरासत को अक्षुण्ण रखते हुए यहां आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि यह स्थान शहरवासियों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सके। मंगलवार को विधायक अजय सोलंकी ने विला राउंड-सैरगाह के सौंदर्यकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत कर दी।

हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती के अवसर पर विधायक ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

नाहन शहर की ऐतिहासिक पहचान और सबसे पसंदीदा सैरगाह विला राउंड अब नए स्वरूप में नजर आएगा। ऐतिहासिक विरासत को अक्षुण्ण रखते हुए यहां आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि यह स्थान शहरवासियों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सके।
विला राउंड में सौंदर्यकरण कार्य के शुभारंभ के दौरान लोगों को संबोधित करते विधायक अजय सोलंकी।

शिलान्यास के बाद विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि विला राउंड नाहन शहर के “फेफड़ों” की तरह है। यह केवल सैरगाह नहीं, बल्कि शहर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर है। इसलिए इसका विकास इस तरह किया जाएगा कि इसकी मूल पहचान और विरासत पूरी तरह सुरक्षित रहे।

ये भी पढ़ें:  डीसी ने शिक्षा विभाग से मांगी शिलाई और संगड़ाह इलाकों के दुर्गम स्कूल भवनों की रिपोर्ट

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मोक्षधाम नाहन का सौंदर्यकरण कर उसे गरिमामय स्वरूप दिया गया, उसी तर्ज पर विला राउंड-सैरगाह को भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा हो सके।

परियोजना के तहत पैदल मार्गों का सुदृढ़ीकरण, हरित क्षेत्र का विस्तार, आकर्षक लैंडस्केपिंग, बैठने की आधुनिक व्यवस्था, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता सुविधाएं और युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओपन जिम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उद्देश्य केवल सौंदर्यकरण नहीं, बल्कि विला राउंड को ऐसा प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थल बनाना है, जहां हर आयु वर्ग के लोग सुकून और स्वास्थ्य दोनों का आनंद ले सकें।

ये भी पढ़ें:  DC के निर्देश : 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के होंगे यूनिट टेस्ट, कमजोर प्रदर्शन करने वालों के लिए शुरू होंगी विशेष रेमेडियल कक्षाएं

अजय सोलंकी ने कहा कि यह परियोजना केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि शहर की साझा विरासत से जुड़ा अभियान है। उन्होंने नाहन के बुद्धिजीवियों, वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक संगठनों और पर्यावरण प्रेमियों से सुझाव देने का आग्रह किया, ताकि स्थानीय भावनाओं और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखकर आदर्श विकास योजना तैयार की जा सके।

उन्होंने शहरवासियों से सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने, पौधों की सुरक्षा करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि विकास तभी सार्थक होगा, जब समाज भी उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाए।

विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नाहन की ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए शहर को प्रदेश के सबसे स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहरों में शामिल करना है। आने वाले समय में शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों के संरक्षण और सौंदर्यकरण पर भी योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर को जहरीले सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत; तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

इस मौके पर उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त एकता काप्टा, एसडीएम नाहन राजीव संख्यान, विभिन्न विभागों के अधिकारी, नगर परिषद के पार्षद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More