HomeHimachalChambaश्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों का DC मुकेश रेपस्वाल ने किया निरीक्षण, सुविधाओं...

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों का DC मुकेश रेपस्वाल ने किया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हड़सर गांव से डल झील मणिमहेश तक यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया

चंबा (भरमौर) : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हड़सर गांव से डल झील मणिमहेश तक यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने इस दौरान यात्रा मार्ग पर संचालित विभिन्न दुकानों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों से पर्यावरण संरक्षण तथा मणिमहेश घाटी की प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन में सहभागी बनकर प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में छोटी क्षमता युक्त पानी की बोतलों तथा नमकीन आदि के छोटे पैकेटों की बिक्री प्रतिबंधित है। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के अत्यंत संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र तथा मणिमहेश घाटी कीम प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के दृष्टिगत प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री न करें।

ये भी पढ़ें:  इलेक्ट्रिक बसों में सफर को हो जाएं तैयार, नाहन में 4 को उद्योग मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, विधायक सोलंकी बोले- बदलेगा सफर का अंदाज

इससे यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक कचरे की रोकथाम के साथ स्थानीय जैव विविधता पर प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं पड़ेगा और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण उपलब्ध होगा। साथ में उन्होंने संपूर्ण यात्रा मार्ग पर बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करने के निर्देश भी दिए।

मुकेश रेपस्वाल ने धनछो के समीप दुनाली में पैदल पुल और सड़क तथा सुंदरसी से ऊपर ग्लेशियर पॉइंट की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

साथ में उन्होंने यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर रास्तों के निर्माण के लिए आवंटित निविदाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के भी कहा।

ये भी पढ़ें:  स्पेशल डिटेक्शन टीम की कार्रवाई, बिना नंबर बाइक पर स्मैक ले जा रहे दो युवक पकड़े

उपायुक्त ने यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, ठहराव स्थलों, शौचालयों तथा कूड़ा-कचरा प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुकेश रेपसवाल ने श्री मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाने तथा मौसम की जानकारी प्राप्त करने के उपरांत ही यात्रा शुरू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, इसलिए बिना पंजीकरण के यात्रा न करें।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी अजय कुमार, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  UP से हिमाचल घूमाने के बहाने महिला की हत्या की खौफनाक साजिश! गला रेत 100 मीटर गहरी खाई में फेंका, चमत्कार से बची; पति समेत 3 गिरफ्तार
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More