HomeHimachal15 अगस्त पर हिमाचल में कौन कहां फहराएगा तिरंगा, सरकार ने जारी...

15 अगस्त पर हिमाचल में कौन कहां फहराएगा तिरंगा, सरकार ने जारी किया रोस्टर; विक्रमादित्य सिंह का नाम लिस्ट से गायब

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्य और जिला स्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों का रोस्टर जारी कर दिया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्य और जिला स्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों का रोस्टर जारी कर दिया है। राज्य स्तरीय समारोह हमीरपुर जिले के बड़सर में होगा, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और एक विधायक समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बड़सर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में तिरंगा फहराएंगे। जिला स्तर पर बिलासपुर में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, चंबा में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और सोलन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल मुख्य अतिथि होंगे।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्य और जिला स्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों का रोस्टर जारी कर दिया है।
हिमाचल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मंत्रियों का ड्यूटी रोस्टर।

कांगड़ा के धर्मशाला में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, कुल्लू में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और किन्नौर के रिकांगपिओ में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। शिमला में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ऊना में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, सिरमौर के नाहन में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी और मंडी में आयुष मंत्री यादविंदर गोमा तिरंगा फहराएंगे।

ये भी पढ़ें:  मानसून 2026 से पहले अलर्ट मोड में मंडी प्रशासन, आपदा से निपटने को बनी रणनीति, हर विभाग को सख्त निर्देश

लाहौल-स्पीति के केलांग में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

वहीं, जारी आधिकारिक रोस्टर में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का नाम किसी भी राज्य या जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए नहीं है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More