HomeHimachalमौसम फिर बदलेगा तेवर! अगले 48 घंटे हिमाचल में भारी बारिश का...

मौसम फिर बदलेगा तेवर! अगले 48 घंटे हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, कहां बरसेंगे बादल… जानें पूरा अपडेट

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। इस बीच हालांकि कई जगह भारी वर्षा तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने वाला है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। इस बीच हालांकि कई जगह भारी वर्षा तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

रविवार को ऊना, हमीरपुर और कांगड़ा में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा मंडी, सोलन, कुल्लू और बिलासपुर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं किन्नौर और लाहौल-स्पीति में हल्की बारिश के आसार हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में फिर भारी बारिश का खतरा! 2 अगस्त तक कई जिलों में हाई अलर्ट; फ्लैश फ्लड-भूस्खलन की चेतावनी

दरअसल, मौसम विभाग ने 10 और 11 अगस्त को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 12 से 14 अगस्त तक भारी बारिश का यलो अलर्ट रहेगा।

14 अगस्त तक किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कम और मध्यम ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली चमकने के साथ तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में भारी बारिश के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। 153 सड़कें बंद होने से कई क्षेत्रों में आवाजाही प्रभावित है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए आगामी दिनों में भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, नदी-नालों के उफान पर होने के कारण लोगों को इनके आसपास न जाने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, जानें पूरा अपडेट
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More