HomeHimachalShimlaडॉ. बिंदल ने केरल पहुंचकर संगठन महामंत्री के पिता के निधन पर...

डॉ. बिंदल ने केरल पहुंचकर संगठन महामंत्री के पिता के निधन पर जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को केरल के पालघाट पहुंचकर हिमाचल भाजपा के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के पिता नारायणन के निधन पर शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को केरल के पालघाट पहुंचकर हिमाचल भाजपा के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के पिता नारायणन के निधन पर शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

डॉ. बिंदल ने परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुःख की इस कठिन घड़ी में परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। बिंदल ने कहा कि किसी प्रियजन को खोने का दुःख अत्यंत पीड़ादायक होता है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

ये भी पढ़ें:  बलोह और मोड़ा टोल प्लाजा पर अब फोरलेन के सुचारू हिस्से के आधार पर होगी टोल वसूली

इस अवसर पर डॉ. राजीव बिंदल ने दिवंगत नारायणन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More