HomeRashifalAaj Ka Rashifal 10 August 2026: आज इन राशि के जातकों को...

Aaj Ka Rashifal 10 August 2026: आज इन राशि के जातकों को धन लाभ के साथ मिलेंगे नए मौके! जानें अपना राशिफल

आज मेष राशि के जातकों को कामकाज में बदलाव और आर्थिक गतिविधियों के मौके मिल सकते हैं, जबकि कन्या को शाम के समय धन लाभ के संकेत हैं।

आज मेष राशि के जातकों को कामकाज में बदलाव और आर्थिक गतिविधियों के मौके मिल सकते हैं, जबकि कन्या को शाम के समय धन लाभ के संकेत हैं। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य और विवाद के मामले में सतर्क रहना होगा। पढ़ें सभी 12 राशियों का पूरा राशिफल।

मेष राशि
आज अपने उत्साह पर नियंत्रण रखें। आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। जमीन और वाहन की खरीद-बिक्री से जुड़े काम हो सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। जरूरत से ज्यादा खर्च होने की संभावना है। व्यवसाय में कुछ बदलाव कर सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: चांदी का चकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

वृष राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आर्थिक योजना के लिए किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। वाहन आदि का सुख मिल सकता है। ऐसा कोई काम न करें जिसके लिए बाद में पछताना पड़े। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: हरा | उपाय: हरे रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

मिथुन राशि
आज स्वभाव में क्रोध और ईर्ष्या हावी हो सकती है। काम के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती है। व्यर्थ धन खर्च होने की संभावना है। चोट आदि को लेकर सावधान रहें। जरूरी होने पर ही यात्रा करें। कोई व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए आपको भ्रमित कर सकता है।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: नीला | उपाय: गणेश जी को दूर्वा की माला चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 1 Sept. 2026: काम की सराहना, कारोबार में उतार-चढ़ाव और रिश्तों में उलझन; जानें किस राशि पर क्या असर

कर्क राशि
आज खानपान में संयम बरतने की जरूरत है। पैसों की कमी महसूस हो सकती है। व्यर्थ की यात्रा से बचें। धन कमाने के प्रयास में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र से आज जल्दी घर लौटने का प्रयास कर सकते हैं।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: मेहंदी | उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को दबाने की कोशिश हो सकती है, जिससे तनाव महसूस होगा। लोगों को समझने में परेशानी आ सकती है। व्यर्थ धन खर्च होने की संभावना है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: लाल | उपाय: राहु की उपासना करें।

कन्या राशि
आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आप कई परेशानियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ेंगे। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना है। कोई व्यक्ति आपसे सलाह ले सकता है। दोस्त या किसी करीबी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: लक्ष्मी नारायण मंदिर में पीले रंग की चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  आस्था : 9 माह में महामाया श्री बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में चढ़ा 12.49 करोड़ का चढ़ावा

तुला राशि
आज धन कमाने के प्रयासों में सावधानी रखें। किसी को भ्रमित करने या विवाद में पड़ने से बचें। झगड़ा होने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शाम का समय बेहतर रहेगा। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: भूरा | उपाय: मंदिर में जाकर दुर्गा पूजा करें।

वृश्चिक राशि
आज ज्यादातर समय परिवार के साथ बीतेगा। किसी को पैसा उधार देने से बचें। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: हल्दी | उपाय: हरे रंग की चीजों का दान करें।

धनु राशि
आज शारीरिक परेशानी रह सकती है। व्यर्थ के विवाद से बचें। अपनी बात मनवाने में मुश्किल हो सकती है और परिस्थितियां नियंत्रण से बाहर महसूस हो सकती हैं। मानसिक शांति के लिए धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अनुकूल नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: काला | उपाय: काले रंग की चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  देवताओं का नजराना 5 प्रतिशत बढ़ा, सीएम सुक्खू बोले- मंडी शिवधाम के लिए 100 करोड़ देगी सरकार

मकर राशि
आज धन अर्जित करने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर धन खर्च या निवेश हो सकता है। पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: चॉकलेटी | उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं।

कुंभ राशि
आज किसी की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। घर से निकलते समय बड़ों का आशीर्वाद लें। किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: पीला | उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को खीर-पूरी खिलाएं।

मीन राशि
आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। काम के प्रति लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। व्यवसाय पर विशेष ध्यान दें। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है, हालांकि पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: केसरिया | उपाय: तांबे का सिक्का चलते पानी में प्रवाहित करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More