HomeBreakingपच्छाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष से जोन...

पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष से जोन अध्यक्ष तक बड़ी संख्या में नियुक्तियां

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार की स्वीकृति के बाद जिला सिरमौर की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पच्छाद की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है।

राजगढ़ : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार की स्वीकृति के बाद जिला सिरमौर की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पच्छाद की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है।

अप्रैल माह में सुनील शर्मा को अध्यक्ष बनाने के लगभग चार माह बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में अमन ठाकुर, पूर्ण ठाकुर, राजेश ठाकुर, संजीव तोमर, राज कुमार ठाकुर, विजयकांत शर्मा, रामलाल और हिमेंद्र आनंद (भैयू) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं बलवीर ठाकुर, हरिदास बनोल्टा, करम सिंह, विजय शर्मा, कुलदीप सिंह, पूनम पंवार, अनिल पुंडीर, राजिंदर नंबरदार, यशपाल ठाकुर, चंद्रमणि ठाकुर, नरेंद्र शर्मा (शास्त्री), संजय पाल ठाकुर, राजिंदर हब्बी, कुलदीप जसवाल, सतपाल, रणबीर ठाकुर, राजिंदर वर्मा और खुशीराम पूर्व बीडीसी चेयरमैन पच्छाद को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:  भैंस और गाय के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 6-6 रुपये की बढ़ोतरी, हिमाचल बजट में और भी बहुत कुछ

दिनेश आर्य, ज्ञान गौतम और जितेंद्र वर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोनी ठाकुर और कमल रपटा को सोशल मीडिया सलाहकार तथा तरुण सहानी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सुंदर सिंह, मुन्नीलाल, शकुंतला प्रकाश तथा अरुण मेहता को सलाहकार नियुक्त किया गया है।

कार्यकारिणी में मोती सिंह, श्रवण कुमार, सुधीर ठाकुर, अनुज ठाकुर, हरिदत्त, रमेश हब्बी, मीना, अश्वनी ठाकुर, गोविंद, दुनी कश्यप, कृष्ण, यशपाल श्रेयिक, प्रदीप ठाकुर, पूनम ठाकुर, सुषमा शर्मा, भूपेंद्र ठाकुर, राजेश शर्मा, संतोष शर्मा, बॉबी बघतान, जगमोहन ठाकुर तथा लक्ष्मीकांत को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

पूर्ण कश्यप, रोशन लाल, पृथ्वी सिंह, नरेंद्र, बलवीर अत्री तथा नरदेव को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी में राम किशन, आशीष सिक्टा, धर्मिंदर वर्मा तथा गीता सिंह को प्रवक्ता बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:  2 दिन के भीतर ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो सकती है सहारा पेंशन

विभिन्न क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए 14 जोन अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें जाती राम कमल (रसूमंदर), राजेश ठाकुर (पजौथा), सुरिंदर सिंह (भुट्टो) (डिमन), इंदरजीत ठाकुर (करली), सुरिंदर शर्मा (राजगढ़), ओम प्रकाश (दीदग), रामलाल (खेरी), भूपिंदर सिंह (वासनी), अरुण पंवार (नारग), हनीश भारद्वाज (नैनाटिक्कर), दविंदर अत्री (गिन्नीघाड़), धर्म सिंह पुंडीर (सराह), देशराज (मांगड़) और अजय चौहान (राजगढ़ शहरी) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : BPL परिवारों से विधायक सोलंकी ने किया सीधा संवाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

ये भी पढ़ें : सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 और 14 अगस्त को बिलासपुर दौरे पर, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ये भी पढ़ें:  900 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर की अफवाहें निराधार
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More