HomeCrimeचंडीगढ़ में हिमाचल के आढ़ती की चाकू से हत्या, पार्किंग को लेकर...

चंडीगढ़ में हिमाचल के आढ़ती की चाकू से हत्या, पार्किंग को लेकर भड़का विवाद, आरोपी की तलाश तेज

हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी 43 वर्षीय आढ़ती देशराज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी अपने बेटों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

चंडीगढ़ : सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ मामूली विवाद शुक्रवार रात खूनी वारदात में बदल गया, जहां हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी 43 वर्षीय आढ़ती देशराज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी अपने बेटों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार देशराज और उत्तर प्रदेश निवासी विनोद दोनों पिकअप गाड़ियों में सब्जियां लाकर सेक्टर-26 मंडी में बेचने का काम करते थे। शुक्रवार रात देशराज मंडी में अपनी गाड़ी खड़ी कर सब्जियां बेच रहे थे। इसी दौरान विनोद वहां पहुंचा और देशराज से गाड़ी हटाने को कहा।

ये भी पढ़ें:  अप्रत्याशित बादल फटने की घटनाएं और सिकुड़ते ग्लेशियर जलवायु परिवर्तन के संकेत : मुख्यमंत्री

इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान विनोद और उसके बेटों ने चाकू निकालकर देशराज पर हमला कर दिया।

चाकू से हमला होने के बाद देशराज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। मंडी में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल देशराज को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
हत्या की सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और मोबाइल फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से खून के धब्बों समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  मंत्री राजेश धर्माणी ने CM सुक्खू के 14 अगस्त के घुमारवीं प्रवास की तैयारियों का लिया जायजा

आरोपियों की तलाश में दबिश
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में हत्या की पूरी वजह और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More