होमHimachalUnaएक ही दिन दो भाइयों को प्रमोशन, बड़े बने ऑनरेरी कैप्टन तो...

एक ही दिन दो भाइयों को प्रमोशन, बड़े बने ऑनरेरी कैप्टन तो छोटे ने संभाली ASI की जिम्मेदारी; चौहान परिवार में जश्न

वडूही के चौहान परिवार के लिए सोमवार का दिन ऐसी दोहरी खुशी लेकर आया, जिसे परिवार लंबे समय तक याद रखेगा।

अंब : वडूही के चौहान परिवार के लिए सोमवार का दिन ऐसी दोहरी खुशी लेकर आया, जिसे परिवार लंबे समय तक याद रखेगा। दरअसल, दो भाइयों को एक ही दिन पदोन्नति मिली। बड़े भाई सर्वजीत सिंह चौहान भारतीय सेना की मद्रास रेजिमेंट में आनरेरी कैप्टन बने, जबकि छोटे भाई परमजीत सिंह चौहान हिमाचल प्रदेश पुलिस में एएसआई पद पर पदोन्नत हुए।

दोनों भाइयों की इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, बल्कि क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। दोनों ने अपने-अपने विभागों में लंबे समय तक मेहनत, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएं देते हुए यह मुकाम हासिल किया है।

सर्वजीत सिंह चौहान की आनरेरी कैप्टन पद पर पदोन्नति भारतीय सेना में उनकी दीर्घकालीन और समर्पित सेवाओं का सम्मान है। वहीं, परमजीत सिंह चौहान की एएसआई पद पर पदोन्नति उनके पुलिस सेवाकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें:  तकनीकी शिक्षा मंत्री ने संस्कृत महाविद्यालय डंगार में ई-लर्निंग स्टेशन का किया शुभारंभ

इस दोहरी उपलब्धि को और खास बनाता है परिवार का सैन्य सेवा से जुड़ा इतिहास। दोनों भाइयों के पिता राजकुमार चौहान भारतीय सेना में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। पिता से मिली देशसेवा की प्रेरणा को दोनों भाइयों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ाया।

एक ही दिन दोनों भाइयों की पदोन्नति की खबर मिलते ही परिजनों और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों ने भी दोनों भाइयों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चौहान परिवार के लिए यह दिन उपलब्धि, सम्मान और गर्व की दोहरी सौगात लेकर आया।

ये भी पढ़ें:  रैल स्कूल में छात्रों की सीएम सुक्खू से सीधी बात, पेपर लीक और सफाई व्यवस्था पर हुए बेबाक सवाल

Latest Articles

Explore More