होमAccidentकालाअंब-पांवटा साहिब हाईवे पर भिड़े भारी वाहन, बड़ा हादसा टला, पुलिस हादसे...

कालाअंब-पांवटा साहिब हाईवे पर भिड़े भारी वाहन, बड़ा हादसा टला, पुलिस हादसे की जांच में जुटी

कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर बुधवार को डंपर और आइशर ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

नाहन : कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर बुधवार को डंपर और आइशर ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा सुबह काली मंदिर के समीप 10 बजे के आसपास हुआ। टक्कर के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई। सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार रेत-बजरी से लदा डंपर कालाअंब की ओर जा रहा था, जबकि आइशर ट्रक नाहन की तरफ आ रहा था। काली मंदिर के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  कांगड़ा भूकंप त्रासदी की 120वीं वर्षगांठ पर शिमला में निकाली जागरुकता रैली, सिरमौर में भी कार्यक्रम

बता दें कि हाईवे पर रेत-बजरी से लदे भारी वाहनों की आवाजाही इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मारकंडा पुल के समीप चढ़ाई वाले हिस्से में भी रेत-बजरी से लदे ट्रालों और डंपरों के फंसने के मामले सामने आ रहे हैं।

ओवरलोडिंग के कारण भारी वाहन चढ़ाई पर आसानी से नहीं चढ़ पाते और सड़क पर ही रुक जाते हैं। इससे पीछे चल रहे वाहनों के लिए भी खतरा पैदा हो रहा है।

लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि हाईवे पर रेत-बजरी से लदे वाहनों की नियमित जांच की जाए और ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही चढ़ाई वाले संवेदनशील स्थानों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि वाहन फंसने और दुर्घटनाओं की घटनाओं पर रोक लग सके।

ये भी पढ़ें:  हिम बस कार्ड न होने पर नाहन में HRTC बस से उतारे 2 पुलिस कर्मी, फिर खड़ा हुआ विवाद
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More