होमHimachalShimlaअनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी कार, पिता की दर्दनाक मौत, बेटा घायल,...

अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी कार, पिता की दर्दनाक मौत, बेटा घायल, पुलिस हादसे की जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच पहुंचाया गया

रामपुर बुशहर : उपतहसील तकलेच में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हादसा वीरवार रात पुल के समीप पेश आया। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार तकलेच में पुल के समीप कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। पुलिस के अनुसार कार संख्या HP-63C-3943 (वेन्यू) को जगदीश चंद (40) पुत्र निका राम, निवासी थेड़ा, डाकघर तकलेच, तहसील रामपुर चला रहा था। उनके साथ पिता निका राम (64) पुत्र डागू राम भी सवार थे। हादसे में निका राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल सरकार ने ध्वनिमत से पारित किया 40461 करोड़ का अनुपूरक बजट

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस थाना रामपुर के प्रभारी रमेश नेगी ने हादसे की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें:  नाहन दंगा मामला: एक और गिरफ्तार, सभी आरोपियों से जुड़े मामले की जांच आगे बढ़ी, आपराधिक पृष्ठभूमि आई सामने
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More