HomeHimachalKulluरक्षाबंधन के दिन पहाड़ी से टकराई HRTC बस, ब्रेक फेल होने से...

रक्षाबंधन के दिन पहाड़ी से टकराई HRTC बस, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, 60 से अधिक यात्री थे सवार

हादसे की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों के परिजन भी अपने-अपने परिवार के सदस्यों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

कुल्लू : रक्षाबंधन के दिन हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक बड़ा हादसा टल गया, जहां भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते अनियंत्रित बस को पहाड़ी से टकराकर रोक दिया। अगर बस खाई की ओर जाती तो हादसा भयावह हो सकता था।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें कई महिलाएं रक्षाबंधन के लिए अपने भाइयों को राखी बांधने जा रही थीं, जबकि कुछ बहनें पर्व मनाकर वापस घर लौट रही थीं। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें:  ढली-रामपुर फोरलेन का सर्वे पूरा, हाटू माता रोपवे परियोजना पर भी सरकार का फोकस: सीएम सुक्खू

जानकारी के अनुसार HRTC की बस ब्यासर से कुल्लू की ओर आ रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे भेखली-ब्यासर सड़क पर अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया और बस को सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा दिया। टक्कर के बाद बस रुक गई और बड़ा हादसा होने से बच गया।

हादसे में 35 से अधिक यात्रियों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ढालपुर स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें अधिकांश यात्रियों की हालत बेहतर बताई जा रही है। बस चालक को भी चोटें आई हैं। चालक का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर में 28 जून को 29,924 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में मदद की। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद कुल्लू पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सड़क के किनारे गहरी ढांक है। ऐसे में अगर चालक बस को नियंत्रित करने में सफल नहीं होता और बस ढांक की ओर चली जाती तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। चालक की सूझबूझ के कारण बस को समय रहते पहाड़ी से टकराकर रोक लिया गया।

ये भी पढ़ें:  अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी कार, पिता की दर्दनाक मौत, बेटा घायल, पुलिस हादसे की जांच में जुटी

हादसे की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों के परिजन भी अपने-अपने परिवार के सदस्यों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह बस के ब्रेक फेल होना बताई जा रही है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More