HomeHimachalSolanसोलन में कहासुनी के बाद सेल्समैन पर जानलेवा हमला! बेलचे से सिर...

सोलन में कहासुनी के बाद सेल्समैन पर जानलेवा हमला! बेलचे से सिर पर किए वार; हरिपुरधार के दो युवक गिरफ्तार

गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोलन : शहर के माल रोड स्थित शराब ठेके के सेल्समैन पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने हरिपुरधार के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों में से एक ने सेल्समैन के सिर पर बेलचे से तीन-चार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सेल्समैन का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 4 सितंबर को पराशर हॉल सोलन स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन वीरेंद्र ठाकुर पुत्र नरदेव ठाकुर निवासी शकौल, डाकघर डिंगर-किन्नर, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना सदर सोलन में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत में बताया गया कि 3 सितंबर की रात करीब 9:50 बजे आनंद कॉम्प्लेक्स, माल रोड सोलन में दो युवकों ने सेल्समैन पंकज कुमार शर्मा निवासी स्मैहल, नाहलियां, जिला कांगड़ा के साथ मारपीट की।

ये भी पढ़ें:  प्रदेश के 12 आयुर्वेदिक अस्पतालों में शुरू होंगे पंचकर्मा तकनीशियन पाठयक्रम, 252 छात्रों को मिलेगा प्रवेश

पुलिस के मुताबिक मारपीट के दौरान आरोपी पंकज ने पंकज कुमार शर्मा के सिर पर बेलचे से तीन-चार बार वार किए। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे आगामी उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके अलावा एसएफएसएल की विशेषज्ञ टीम से भी घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया और मौके से मिले भौतिक साक्ष्यों को सुरक्षित किया गया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में 85 लाख रुपये के लालच में पति ने रची पत्नी की फर्जी मौत की साजिश, जानिए पूरा मामला

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल कर उनका विश्लेषण किया। इसके साथ ही अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी पड़ताल की गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों और संभावित गवाहों से पूछताछ कर पुलिस ने घटना से संबंधित जानकारी जुटाई।

साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में संलिप्त बताए जा रहे दोनों युवकों की पहचान पंकज चीनटा (22) निवासी गांव खडान, डाकघर हरिपुरधार, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर और अभिषेक कुमार (23) निवासी गांव खडान, डाकघर हरिपुरधार, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर के रूप में की।

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को 4 सितंबर को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। दोनों से मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  बिजली उपभोक्ता मित्र के 129 पदों पर भर्ती का मौका, 11 और 12 जून को यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब ठेके के सेल्समैन और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बाद में यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More