HomeHimachalSirmaurसिरमौर के इन नेशनल हाईवों पर दो हादसे, पांवटा साहिब जा रही...

सिरमौर के इन नेशनल हाईवों पर दो हादसे, पांवटा साहिब जा रही पिकअप सड़क पर पलटी, बनेठी में भी हादसा

जिला सिरमौर में दो अलग-अलग नेशनल हाईवों पर लोड वाहन हादसों का शिकार हो गए।

नाहन : जिला सिरमौर में दो अलग-अलग नेशनल हाईवों पर लोड वाहन हादसों का शिकार हो गए। पांवटा साहिब-नाहन-कालाअंब एनएच-07 पर शक्तिनगर के पास सामान से लदी पिकअप अचानक सड़क पर पलट गई। वहीं, नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे-907ए पर बनेठी के समीप भी हादसा हुआ है। राहत की बात यह रही कि दोनों हादसों में चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सामान से लदी पिकअप पांवटा साहिब की ओर जा रही थी। दोपहर बाद जैसे ही वाहन दोसड़का के समीप शक्तिनगर के पास पहुंचा तो गहरे मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हालांकि, हादसे में चालक के सुरक्षित होने की सूचना है। पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा में गूंजा राजगढ़ पार्किंग का मुद्दा, विधायक रीना कश्यप ने सरकार से पूछा निर्माण कब होगा?

वहीं, दूसरा हादसा नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे-907ए पर बनेठी के समीप चुंजर की जोहड़ी में पेश आया। बताया जा रहा है कि लोड ट्रक नाहन की ओर से शिमला जा रहा था। चुंजर की जोहड़ी के पास पहुंचते ही ट्रक सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में भी चालक के सुरक्षित होने की जानकारी है। ये घटना गत रात्रि की बताई जा रही है।

फिलहाल, दुर्घटना के इन मामलों की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। गनीमत ये रही दोनों हादसों में चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में कृषि स्टार्टअप संचालक को जान से मारने की धमकी, 3 लाख रुपये मांगने का आरोप
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More