HomeHimachalगुमशुदगी के 9वें दिन क्षत-विक्षत हालत में मिला 24 साल के युवक...

गुमशुदगी के 9वें दिन क्षत-विक्षत हालत में मिला 24 साल के युवक का शव

कालाअंब : जिला सिरमौर के मोगीनंद क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक का शव क्षत विक्षत हालत में बरामद किया है. डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज नाहन भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे पुलिस थाना कालाअंब को सूचना मिली कि मोगीनंद के पास प्रताप ठेकेदार के घर के सामने एक शव पड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां सड़क से नीचे ढलान में पेड़ों के पास क्षत-विक्षत हालत में युवक का शव बरामद किया गया.

ये भी पढ़ें:  CM सुखविंद्र सुक्खू बोले- उद्योगपतियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

उन्होंने बताया कि शव की पहचान राजीव (24) पुत्र लाखन सिंह निवासी गांव जलाल नगर, तहसील ओला, जिला बरेली के रूप में हुई है, जो मोगीनंद में रह रहा था. उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 16 फरवरी को कालाअंब पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई थी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है.

जांच के दौरान मृतक के परिजनों ने जाहिर किया कि मृतक शराब का नशा करने का आदी था और उसकी मृत्यु बारे कोई भी शक जाहिर नहीं किया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस थाना कालाअंब में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More