HomeHimachalShimla10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, SBI लाइफ...

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, SBI लाइफ और LIC में निकली 124 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू कल

जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से 17 सितंबर को निजी क्षेत्र की दो बीमा कंपनियों में कुल 124 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 24 पदों तथा भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में 100 अस्थायी पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

शिमला : जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से 17 सितंबर को निजी क्षेत्र की दो बीमा कंपनियों में कुल 124 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 24 पदों और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में 100 अस्थायी पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, छोटा शिमला में विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 सितंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय, रोहड़ू में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा डेवलपमेंट मैनेजर (रेगुलर) के 2 पद तथा लाइफ मित्र (फाइनेंशियल एडवाइजर) (पार्ट टाइम) के 22 पद भरे जाएंगे। डेवलपमेंट मैनेजर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक जबकि वेतन 22,000 रुपये प्रतिमाह + इंसेंटिव होगा। वहीं, लाइफ मित्र पद के लिए 10वीं/12वीं/स्नातक अभ्यर्थी पात्र होंगे तथा मानदेय कमीशन/टारगेट आधारित होगा। इन पदों के लिए महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर: सिरमौर में NH-07 पर बनकर तैयार हुआ धनुषाकार 'बो-स्ट्रिंग' ब्रिज, 24 को गडकरी करेंगे लोकार्पण

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे eemis.hp.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने सभी आवश्यक दस्तावेज एवं रिज्यूम साथ लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए 8580560705, 9318013313 तथा 9418604804 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

एलआईसी में 100 अस्थायी पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू
जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा Life Insurance Corporation of India (एलआईसी), मॉल रोड शिमला में विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू 17 सितंबर, 2026 को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय/रोजगार विनिमय, यू.एस. क्लब शिमला में आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें:  11 दिन में चौथी बार बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, हिमाचल के कई जिलों में पेट्रोल 100 के पार, जानें अपने शहर में नया रेट

उन्होंने बताया कि इस दौरान महिला करियर एजेंट तथा ग्रामीण करियर एजेंट के कुल 100 अस्थायी पदों के लिए भर्ती की जाएगी। पदों के लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक उत्तीर्ण तथा अच्छी कम्युनिकेशन स्किल निर्धारित की गई है और आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। महिला करियर एजेंट को 7,000 रुपये प्लस कमीशन व अन्य लाभ, जबकि ग्रामीण करियर एजेंट को 5,000 रुपये प्लस कमीशन व अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे। महिला करियर एजेंट के पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार तथा ग्रामीण करियर एजेंट के पद के लिए पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवार पात्र होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे संबंधित वेबसाइट eemis.hp.gov.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने रिज्यूम सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार स्थल पर पहुंचना होगा।

ये भी पढ़ें:  शिमला में 10 पदों पर भर्ती का मौका, 10 अगस्त को दस्तावेज लेकर पहुंचें जिला रोजगार कार्यालय, ये कंपनी करेगी भर्ती

उन्होंने उम्मीदवारों से आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं की मार्कशीट/प्रमाण पत्र, उच्चतम शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र तथा एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 9857628053 पर संपर्क किया जा सकता है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More