HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर क्यारदा में दर्दनाक हादसा, युवक की मौत...

पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर क्यारदा में दर्दनाक हादसा, युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने जाम की सड़क

पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर क्यारदा में बैक हो लोडर (जेसीबी मशीन) की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर क्यारदा में बैक हो लोडर (जेसीबी मशीन) की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच पर हंगामा किया और जाम लगा दिया। मृतक की पहचान सौरभ (26) वर्ष पुत्र जगदीश निवासी पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

क्यारदा में ख्वाजा शोरूम के सामने हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया।

जानकारी के अनुसार युवक बाइक पर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बैक हो लोडर ने उसको टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  बाबा के 'चमत्कारी' दावों ने बढ़ाई सिरमौर की लापता आर्या के परिवार की पीड़ा, असमंजस में परिजन

वहीं, चालक मशीन छोड़ मौके से फरार हो गया था, इसके बाद लोगों का गुस्सा बढ़ गया। जाम की सूचना मिलते ही माजरा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला।

हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। पुलिस ने बेहडेवाला निवासी नरेश चौधरी की मशीन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, युवक की मौत से इलाके में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल दिवस समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री

उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे में युवक की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More