HomeHimachalSirmaurराजगढ़ बाजार में गाड़ी लेकर जा रहे हैं तो पहले जान लें...

राजगढ़ बाजार में गाड़ी लेकर जा रहे हैं तो पहले जान लें कहां होगी पार्किंग, कहां नहीं; वरना कटेगा चालान, बैठक में फैसला

डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी की अध्यक्षता में पुलिस थाना राजगढ़ में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाजार की यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

राजगढ़ : डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी की अध्यक्षता में पुलिस थाना राजगढ़ में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाजार की यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान विवेक शर्मा को रोड सेफ्टी क्लब का अध्यक्ष तथा अनुज को उपाध्यक्ष चुना गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि गर्मियों के दौरान बाजार में लोडिंग-अनलोडिंग का समय सुबह 8 बजे से पहले तथा शाम 8 बजे के बाद रहेगा। इस दौरान एक स्थान पर एक समय में केवल एक वाहन खड़ा किया जा सकेगा। नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाएगी।

न्यू बस स्टैंड के बाहर किसी भी प्रकार की पार्किंग पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। न्यू बस स्टैंड से ऊपर की ओर बाईं तरफ पिकअप वाहनों के लिए निर्धारित स्थान पर ही पिकअप खड़ी करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार गैस गोदाम के आगे निर्धारित टैक्सी पार्किंग स्थल पर ही टैक्सियां खड़ी की जा सकेंगी।

ये भी पढ़ें:  देव वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच बड़ा देव कमरूनाग ने कमरू घाटी से किया प्रस्थान, 9 दिन चलेगी पैदल यात्रा

बाजार में किसी भी स्थान पर वाहन 15 से 20 मिनट से अधिक समय तक खड़ा नहीं किया जा सकेगा। संकरी सड़क अथवा ऐसे स्थान, जहां वाहन खड़ा करने से यातायात बाधित होने की संभावना हो, वहां पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। एसबीआई के नीचे से शिरगुल चौक तथा शिरगुल चौक से पुराने बस स्टैंड तक वाहनों को अधिकतम 15 से 20 मिनट तक ही खड़ा करने की अनुमति होगी।

बैठक में शिरगुल चौक से ऊपर की ओर बाइकों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने के निर्देश दिए गए। इसके सामने उपलब्ध स्थान पर भी निर्धारित समय सीमा के भीतर वाहन खड़े किए जा सकेंगे। पुराने बस स्टैंड में विपरीत दिशा में निर्धारित स्थान पर करीब 5 से 6 वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें:  खाकी की इंसानियत: राजगढ़ में यातायात प्रभारी की ईमानदारी ने जीता दिल, खोया मंगलसूत्र सुरक्षित पाकर महिला के चेहरे पर लौटी मुस्कान

यूको बैंक से गुरुद्वारा तक संकरे मार्ग पर पार्किंग नहीं की जाएगी। बैंक अथवा अन्य आवश्यक कार्य के लिए वाहन रोकना जरूरी होने पर उसे अधिकतम 5 से 10 मिनट के लिए केवल सिंगल रो में खड़ा किया जा सकेगा। यहां डबल रो में पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।

नगर पंचायत कार्यालय के साथ दिनरात स्थायी रूप से खड़े रहने वाले वाहनों को लेकर भी बैठक में कड़ा निर्णय लिया गया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नगर पंचायत कार्यालय के साथ वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

डीएसपी वीसी नेगी ने कहा कि बाजार में यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस और रोड सेफ्टी क्लब के सदस्य नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे। उन्होंने दुकानदारों और वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

ये भी पढ़ें:  शारीरिक शिक्षा अध्यापक (सी एंड वी) के 39 पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती, 29 अप्रैल तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

बैठक में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज कुलवंत, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम जैलदार, उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, राकेश मैनी, दिनेश आर्य, आशा प्रकाश, प्रदीप शर्मा, नितिन भारद्वाज, शिव वोहरा, रणजोत ठाकुर सहित पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More