HomeHimachalHamirpurहमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह देश के ‘टॉप-25’ पुलिस सुपरिटेंडेंट में शामिल,...

हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह देश के ‘टॉप-25’ पुलिस सुपरिटेंडेंट में शामिल, फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के सर्वे में मिला स्थान

जिला हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह को फेम इंडिया-एशिया पोस्ट मैगजीन के एक सर्वेक्षण में ‘टॉप-25 पुलिस सुपरिटेंडेंट ऑफ इंडिया-2026’ में शामिल किया गया है।

हमीरपुर : जिला हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह को फेम इंडिया-एशिया पोस्ट मैगजीन के एक सर्वेक्षण में ‘टॉप-25 पुलिस सुपरिटेंडेंट ऑफ इंडिया-2026’ में शामिल किया गया है।

सशक्त एवं प्रेरणादायक नेतृत्व, कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पुलिस की कार्यप्रणाली में कार्यप्रणाली में इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और सामुदायिक भागीदारी के बेहतरीन समावेश के लिए बलवीर सिंह को देश के टॉप-25 एसपी में चुना गया है।

जिला हमीरपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली को जन केंद्रित बनाने, इसमें जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा टैक्नोलॉजी के समावेश के साथ दक्षता लाने के लिए बलवीर सिंह द्वारा किए गए प्रयास काफी सराहनीय रहे हैं। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतरीन सेवाओं के लिए प्रेरित करने में भी बलवीर सिंह की बहुत बड़ी भूमिका रही है।

ये भी पढ़ें:  राम मंदिर चढ़ावे पर सियासत तेज: CM सुक्खू का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले— 'यह पैसे नहीं, करोड़ों लोगों की आस्था की चोरी'

एसपी बलवीर सिंह ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को फेम इंडिया-एशिया पोस्ट मैगज़ीन की एक प्रति भी भेंट की।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More