HomeRashifalAaj Ka Rashifal 25 Sept 2026: पैसा आएगा पर हर किसी के...

Aaj Ka Rashifal 25 Sept 2026: पैसा आएगा पर हर किसी के पास नहीं, अपनों से बिगड़ेगी बात; जानें राशिफल

आज का दिन किसी के लिए धन लाभ और कारोबार में तरक्की लेकर आएगा, तो कहीं खर्च, विवाद और आर्थिक नुकसान से सावधान रहना होगा।

  • आज का दिन किसी के लिए धन लाभ और कारोबार में तरक्की लेकर आएगा, तो कहीं खर्च, विवाद और आर्थिक नुकसान से सावधान रहना होगा। पुराने कर्ज की वापसी के योग हैं। रिश्तों में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। जानिए मेष से मीन तक आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : हल्का लाल | भाग्य प्रतिशत : 54% | उपाय : गरीबों में दूध से बनी चीजों का दान करें।

वृषभ राशि
आज आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामले में भी निजात मिलेगी। आज आप दोस्तों के साथ पार्टी वगैरह कर सकते हैं। जरूरत से ज्यादा धन खर्च न करें। आज अपनी वाणी पर संयम रखें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : हर | भाग्य प्रतिशत : 63% | उपाय : आज हरी इलायची का सेवन करें

मिथुन राशि
आज मौज-मस्ती वाली यात्राएं हो सकती हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको प्रचुर मात्रा में धन लाभ हो सकता है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 72% | उपाय : चारपाई के पाए में तांबे की कील गाड़ने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए पांच शताब्दी पुराना मंडी नगर तैयार, उप मुख्यमंत्री कल करेंगे शुभारंभ

कर्क राशि
आज के दिन संभलकर चलें। शत्रु पक्ष हावी रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। दोपहर बाद आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। किसी कार्य के लिए की गई यात्रा सफलतापूर्वक पूरी होगी। आज अपने क्रोध पर अंकुश रखें।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : गुलाबी | भाग्य प्रतिशत : 77% | उपाय : इत्र या कपूर का दान करें।

सिंह राशि
आज इच्छा शक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंसा सकती है। आज आपकी छवि धूमिल हो सकती है। कोई खास शख्स आपको धोखा दे सकता है। व्यवसाय के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 77% | उपाय : लस्सी से शिवलिंग का अभिषेक करें।

कन्या राशि
खान-पान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप भावनात्मक तरीके से निर्णय लेने में सक्षम होंगे। वेबसाइट से धन लाभ होने की संभावना होगी। आपके कार्य की तारीफ होगी। किसी बदनामी को लेकर मानसिक चिंता सताए रहेगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : जामुनी | भाग्य प्रतिशत : 76% | उपाय : आज कुमारी कन्याओं को केसर-बादाम वाली खीर खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 3 August 2026: आज किस्मत किस पर होगी मेहरबान, किस राशि को मिलेगा फायदा, पढ़ें अपना राशिफल

तुला राशि
जीवनसाथी से आज आपके संबंधों में मनमुटाव रह सकता है। जल्दबाजी में आज कोई भी फैसला न लें। कारोबार या नौकरी में आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अनचाही यात्रा का योग बना रहेगा। स्वभाव आज कुछ हद तक चिड़चिड़ा रह सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 75% | उपाय : पीपल की पूजा करें।

वृश्चिक राशि
आज धन से जुड़ा कोई मसला हल हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खान-पान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज घर पर कोई मेहमान आ सकता है। आज पूर्णतया धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 80% | उपाय : गणेश जी को सफेद और पीली ध्वजा चढ़ाएं।

धनु राशि
आज के दिन आप भोजन का भरपूर आनंद प्राप्त करेंगे। विभिन्न स्रोतों से धन आगमन की संभावना रहेगी। आज बोलने की शैली पर अंकुश रखें। फालतू का विवाद होने की संभावना रहेगी। धार्मिक कार्यों में आज आप पर चढ़कर के भाग ले सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : लाल | भाग्य प्रतिशत : 79% | उपाय : अपने आंगन में पक्षियों के पीने के लिए जल रखें।

मकर राशि
खान-पान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आर्थिक हालत खराब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र या कारोबार में आपकी लापरवाही आर्थिक हानि करवा सकती है। आज किसी के झमेले में न फंसें। व्यर्थ का झगड़ा होने की संभावना रहेगी। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 47% | उपाय : सफेद रंग के फूल किसी भी धार्मिक स्थान पर चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 30 July: आपकी राशि के लिए आज क्या है बड़ी बात, मेष से मीन तक जानें पूरा हाल

कुंभ राशि
दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज बहुत सोच-समझकर कदम रखने की जरूरत है, नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की जरूरत भी है। आज प्यार के नजरिए से दिन काफी विवादास्पद रहेगा। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं की सराहना करेंगे। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : स्लेटी | भाग्य प्रतिशत : 41% | उपाय : आज जमादार को दान करें।

मीन राशि
आज आप आसानी से धन अर्जित कर सकते हैं। सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर धन का निवेश हो सकता है। आज पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : चॉकलेटी | भाग्य प्रतिशत : 42% | उपाय : भिखारी को भोजन कराएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More