HomeHimachalSirmaurठियोग की बेटी, नाहन में पढ़ीं... अब पांवटा साहिब में महिलाओं की...

ठियोग की बेटी, नाहन में पढ़ीं… अब पांवटा साहिब में महिलाओं की सेहत की नई जिम्मेदारी संभालेंगी डॉ. रुचि

डॉ. रुचि शर्मा अब स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) के रूप में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं देंगी।

नाहन/पांवटा साहिब : सीमित संसाधनों के बीच सरकारी स्कूल नाहन से 12वीं तक की पढ़ाई करने वाली डॉ. रुचि शर्मा अब स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) के रूप में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं देंगी।

मूल रूप से ठियोग की रहने वाली डॉ. रुचि का सरकारी स्कूल से शुरू हुआ यह सफर नाहन के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा, फिर कमला नेहरू अस्पताल शिमला और अब दोबारा सिरमौर के पांवटा साहिब तक पहुंचा है।

वर्ष 2011 बैच में मेडिकल कॉलेज टांडा से एमबीबीएस करने के बाद डॉ. रुचि ने कायरा में अपनी पहली पोस्टिंग संभाली। इसके बाद करीब छह वर्ष तक ठियोग और दो वर्ष सैंज के ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में सेवाएं दीं। इन क्षेत्रों में काम करने के दौरान उन्होंने ग्रामीण महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को करीब से समझा।

ये भी पढ़ें:  बाल विज्ञान कांग्रेस में सोलंकी का विद्यार्थियों को संदेश, वैज्ञानिक सोच अपनाएं, नशे से रहें दूर; कमरे का उद्घाटन भी किया

ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा के दौरान महिलाओं की स्त्री रोग संबंधी समस्याओं को करीब से देखने के बाद उन्होंने इसी क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने का निर्णय लिया। इसके बाद शिमला से तीन वर्ष का पीजी कोर्स पूरा कर वह स्त्री रोग विशेषज्ञ बनीं।

विशेषज्ञ बनने के बाद अब उनकी पहली पोस्टिंग पांवटा साहिब में हुई है। इससे क्षेत्र की महिलाओं को स्त्री रोग संबंधी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। लंबे समय तक ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में सेवाएं देने के अनुभव का लाभ अब पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्र की महिलाओं को मिलेगा।

डॉ. रुचि अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के त्याग और भाई के सहयोग को देती हैं। नाहन के सरकारी स्कूल से शुरू हुई पढ़ाई से लेकर मेडिकल कॉलेज टांडा में एमबीबीएस, शिमला में विशेषज्ञता और अब पांवटा साहिब में सेवा तक का उनका सफर मेहनत और लगन की बड़ी मिसाल है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, एक घायल, मची चीख पुकार

डॉ. रुचि की उपलब्धि उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। सरकारी स्कूल से शिक्षा हासिल कर उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त की और अब अपने अनुभव से महिलाओं के स्वास्थ्य की सेवा करने जा रही हैं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More