- दिन कई लोगों के लिए धन लाभ, कामकाज में सराहना और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। स्वास्थ्य, यात्रा, तनाव और रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी। किसी के लिए पुराने लोगों से मुलाकात खास रहेगी।
मेष राशि
आज किसी दोस्त के साथ गलतफहमी अप्रिय स्थिति खड़ी कर सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार कर दोनों पक्षों की जांच करें। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। शाम के समय थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : गुलाबी | भाग्य प्रतिशत : 54% | उपाय : आज सूर्य पूजा करें।
वृष राशि
आज किसी की वजह से आपका मूड खराब रह सकता है। घर से बाहर निकलने पर बड़ों का आशीर्वाद लें। किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी अहम व्यक्ति से मिल सकते हैं।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 65% | उपाय : भिखारी को खीर-पूरी खिलाएं।
मिथुन राशि
आज आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। धन आगमन की संभावना रहेगी। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। घर पर किसी निर्णय में बदलाव करते समय अपने से बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : हरा | भाग्य प्रतिशत : 71% | उपाय : घर में फूल, पानी में पनपने वाले पौधे या मछली का एक्वेरियम उत्तर या पश्चिम दिशा की तरफ रखें।
कर्क राशि
कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। हालांकि आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। खानपान की चीजों पर संयम बरतें। आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती हैं। प्रेम-प्रसंग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 57% | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करें।
सिंह राशि
आज आपका ऊर्जा का स्तर बढ़ा-चढ़ा रहेगा। मुंह और पेट से संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। यात्रा का योग बना रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : स्लेटी | भाग्य प्रतिशत : 73% | उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएं।
कन्या राशि
आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी पर धन खर्च हो सकता है। व्यर्थ और बेफिजूल की यात्राएं हो सकती हैं। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट पैदा हो सकती है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : धूमिल | भाग्य प्रतिशत : 59% | उपाय : काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
तुला राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : क्रीमी सफेद | भाग्य प्रतिशत : 50% | उपाय : मां दुर्गा की उपासना करें।
वृश्चिक राशि
आज किसी से उतना ही वादा करें, जितना आप निभा सकें। प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। नशे की लत से दूर रहें। अपने कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : नीला | भाग्य प्रतिशत : 52% | उपाय : आज शुद्ध देसी घी और कपूर का दान मंदिर में करें।
धनु राशि
सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सौंदर्य की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। यात्रा का योग बना रहेगा। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज अपने स्वभाव को चिड़चिड़ा न होने दें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सलेटी | भाग्य प्रतिशत : 50% | उपाय : एक नारियल अपने ऊपर से घुमाकर चलते पानी में विसर्जित करें।
मकर राशि
आज शारीरिक कष्ट रह सकता है। व्यर्थ में झगड़ा हो सकता है। आज आपको अपनी बात मनवाने में बहुत दिक्कत हो सकती है। स्थितियां आज आपके कंट्रोल में नहीं रहेंगी। प्रेम-प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : काला | भाग्य प्रतिशत : 54% | उपाय : काले रंग की चीजों का दान करें।
कुंभ राशि
आज का अधिकतर समय आप अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप कुछ पुराने और परिचित लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में सावधान रहें।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 56% | उपाय : आज स्त्रियों को सफेद वस्त्र दान करें।
मीन राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा दिन है। आपकी खुशमिजाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। नाती-पोतों से आज काफी खुशी मिल सकती है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं की सराहना करेंगे।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : धूमिल | भाग्य प्रतिशत : 67% | उपाय : मछलियों को आटा खिलाएं।
