नाहन : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को नाहन पहुंचे और भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवंगत विनय गुप्ता के निवास पर उनके परिजनों से मुलाकात की।
उन्होंने विनय गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवारजनों को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विनय गुप्ता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि विनय गुप्ता का निधन परिवार, समाज और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से पैदा हुई रिक्तता को भर पाना कठिन है।
इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
