होमHimachalSolanचोरी मामले का उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, 2017 में दर्ज केस में था...

चोरी मामले का उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, 2017 में दर्ज केस में था वांछित, बद्दी पुलिस के पीओ सेल को मिली कामयाबी

आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बरोटीवाला में 2017 को आईपीसी की धारा 457, 380 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

बद्दी : बद्दी पुलिस की पीओ सेल टीम ने चोरी के मामले में वांछित उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कल अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बरोटीवाला में 2017 को आईपीसी की धारा 457, 380 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला रात में घर में सेंध लगाकर प्रवेश करने और चोरी से संबंधित है।

उन्होंने बताया कि माननीय एसीजेएम नालागढ़ की अदालत ने 26 अगस्त 2026 को हनीफ निवासी शीतलपुर, बद्दी, जिला सोलन को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।

बद्दी पुलिस की पीओ सेल टीम ने 10 अक्टूबर 2026 को उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को अब अदालत में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  राज्यपाल का युवाओं को बड़ा संदेश; नौकरी तलाशने तक सीमित न रहें, अवसर और समाधान के सृजनकर्ता बनें

उसके विरुद्ध आगामी कानूनी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More