होमHimachalSirmaurसड़कों और पुलों की बदहाली पर बरसे डॉ. बिंदल, बोले- गुलरिया ढांक...

सड़कों और पुलों की बदहाली पर बरसे डॉ. बिंदल, बोले- गुलरिया ढांक का स्थायी समाधान करे सरकार, रूण नदी पर बनें पुल

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में सड़कों की स्थिति में सुधार होना चाहिए था, लेकिन आज हालात इसके विपरीत हैं।

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में आयोजित प्रेस वार्ता में नाहन विधानसभा क्षेत्र की सड़कों और पुलों की बदहाल स्थिति को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में सड़कों की स्थिति में सुधार होना चाहिए था, लेकिन आज हालात इसके विपरीत हैं।

सड़कें बदहाल हैं, ढांकें गिर रही हैं और सड़कें बंद होने से आम जनता का जीवन खतरे में पड़ रहा है। प्रदेश सरकार जनता की इस गंभीर समस्या की अनदेखी कर रही है।

भाजपा सरकार ने पुल बनाकर दिलाई राहत
डॉ. बिंदल ने कहा कि कौलांवाला भूड़ क्षेत्र की समस्या को भाजपा सरकार ने समझा और उसके समाधान के लिए ठोस काम किया। यह क्षेत्र कभी बरसात के दौरान टापू बनकर रह जाता था। रूण नदी तीन-चार स्थानों से इस क्षेत्र को घेरती थी, जिसके कारण बरसात में आवागमन बाधित हो जाता था।

भाजपा सरकार ने मझाड़ा खड्ड पर पुल बनाया, नीम वाली पर पुल बनाया और अंधेरी पर भी पुल का निर्माण करवाया। इन पुलों के माध्यम से क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुचारू बनाया गया और वर्षों पुरानी समस्या से राहत दिलाई गई।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब के बूथ नंबर-7 पर ‘संदिग्ध वोट’ से मचा हड़कंप! आरोपों को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच

गुलरिया ढांक की स्थिति चिंताजनक, खतरे में जान
गुलरिया ढांक की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। पिछले दो-तीन वर्षों से यह ढांक लगातार परेशानी का कारण बनी हुई है और कई बार बिना बारिश के भी गिर जाती है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने वाहनों और मोटरसाइकिलों से गुजरते हैं। बसों, ट्रकों और अन्य वाहनों की आवाजाही भी इसी मार्ग से होती है।

ऐसे में ढांक का मलबा कभी भी किसी वाहन या पैदल चल रहे व्यक्ति पर गिर सकता है। यह केवल सड़क की समस्या नहीं, बल्कि लोगों की जान और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है।

दिहाड़ीदारों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी
डॉ. बिंदल ने कहा कि इस सड़क से बड़ी संख्या में दिहाड़ीदार मजदूर, औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करने वाले कर्मचारी और निजी संस्थानों में काम करने वाले लोग प्रतिदिन अपने कार्यस्थल तक पहुंचते हैं। सरकारी कर्मचारी और अध्यापक भी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह : घर से लापता नन्हीं आर्या तीसरे दिन भी नहीं मिली, NDRF ने संभाला मोर्चा, साथ लगती खड्ड में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

सड़क बाधित होने से इन सभी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों और आम यात्रियों की कठिनाइयां भी लगातार बढ़ रही हैं। नारायणगढ़ से सराहां के लिए भाजपा सरकार के समय शुरू की गई बस सेवा भी पिछले कई महीनों से बंद पड़ी है।

रूण नदी पर पुल बनाकर तैयार किया जाए वैकल्पिक मार्ग
डॉ. बिंदल ने कहा कि गुलरिया ढांक को स्थिर करना कठिन दिखाई देता है और इसकी स्थिरता पर प्रश्नचिह्न है। इसलिए इस समस्या का स्थायी समाधान तलाशना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि रूण नदी पर एक बड़ा पुल तथा आगे एक पुल निर्माण करवाकर वैकल्पिक सड़क मार्ग तैयार किया जा सकता है। इससे कोटड़ी क्षेत्र, गुलरिया क्षेत्र, पालियो पंचायत के कुछ हिस्सों और आसपास के अनेक गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। जो क्षेत्र सड़क सुविधा से वंचित हैं, उन्हें भी बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।

भाजपा सरकार ने पांच साल में बनाए 62 पुल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में 62 पुलों का निर्माण करवाया था। इसके विपरीत कांग्रेस सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में जनता इस बात के लिए तरस रही है कि कहीं एक पुल का निर्माण होता हुआ तो दिखाई दे। यह स्थिति प्रदेश सरकार की विकास संबंधी प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

ये भी पढ़ें:  जिंदगी भर यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाया, उसी HRTC बस से निकली परिचालक की अंतिम यात्रा, भावुक हुआ हर शख्स

पुलों का निर्माण शीघ्र करवाए सरकार, अन्यथा आंदोलन करेगी भाजपा
डॉ. बिंदल ने मांग की है कि कांग्रेस सरकार शीघ्र पुलों का निर्माण करवाए और क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करे, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन को और तेज करेगी।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More