होमRashifalAaj Ka Rashifal 13 Oct 2026: नए दिन की नई उम्मीदें; कारोबार...

Aaj Ka Rashifal 13 Oct 2026: नए दिन की नई उम्मीदें; कारोबार चमकेगा… कहीं सेहत और संबंधों की परीक्षा, जानें राशिफल

दिन आर्थिक लाभ और कारोबार में अच्छे अवसर लेकर आ सकता है।

  • दिन आर्थिक लाभ और कारोबार में अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। कहीं पुराना पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार की जरूरतों और बेवजह के खर्चों पर ध्यान देना होगा। सेहत, यात्रा और प्रेम संबंधों के मामलों में भी सावधानी जरूरी रहेगी।

मेष राशि
आज शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। शारीरिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सुरक्षित परियोजनाओं में निवेश करें। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | उपाय : आज किसी दिव्यांग व्यक्ति की मदद करें।

वृष राशि
आज अपनी सोच सकारात्मक रखें। विभिन्न स्रोतों से धन आने की संभावना है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। मेहमाननवाजी का आनंद ले सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : आज कांसे का दान करें।

मिथुन राशि
आज किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। व्यर्थ में धन खर्च करने से बचें। यात्रा के दौरान सतर्क रहें और पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझें। प्रेम संबंधों में झगड़ा होने की आशंका है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : हरा | उपाय : आज गणेश जी को हरी दूर्वा चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:  29 अप्रैल को राजगढ़ में धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री परशुराम जयंती, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

कर्क राशि
आज आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आपका मजाकिया स्वभाव लोकप्रियता बढ़ा सकता है। व्यर्थ के खर्चों से बचें। यात्रा में सावधानी बरतें। नए स्रोतों से धन आने की संभावना है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : नीला | उपाय : आज घर से बाहर निकलते समय नीले रंग का प्रयोग करें।

सिंह राशि
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। परिवार के सदस्यों को समय जरूर दें। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। व्यर्थ की यात्राओं से बचें। निवेश सोच-समझकर करें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : सिल्वर | उपाय : आज भोजन करते समय चांदी के बर्तन या चांदी का प्रयोग करें।

कन्या राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें। अनजाने में आपकी बात किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। व्यवसाय और प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : आज काले कुत्ते की सेवा करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 11 Sept 2026: फैसलों का दिन, किसी की जेब भरेगी तो कहीं सामने खड़ा होगा विवाद! जानें अपनी राशि

तुला राशि
व्यवसाय के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। व्यर्थ के खर्चों और बेवजह की यात्राओं से बचें।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : गाजरी | उपाय : लाल गाय की सेवा करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि
काम के दबाव के कारण नकारात्मकता और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : आज सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

धनु राशि
अपने खराब मूड को वैवाहिक जीवन में तनाव का कारण न बनने दें। माता-पिता की मदद से आर्थिक संकट से बाहर निकलने में सहायता मिल सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी से आर्थिक मदद मांगने की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : काला | उपाय : आज शनिदेव की उपासना करें।

मकर राशि
आज आपके चेहरे पर मुस्कान रह सकती है। हालांकि जरूरत से ज्यादा धन खर्च होने की आशंका है। कोई आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : नारंगी | उपाय : अपनी जेब में हरे रंग का रुमाल रखें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 10 Sept 2026: किस्मत के साथ कदम मिलाएगा दिन या बढ़ेगी मुश्किल? पढ़ें सभी राशियों का हाल

कुंभ राशि
आज आप शरीर को तंदुरुस्त बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। खानपान में संयम बरतें और नशे की लत से दूर रहें। आपका पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ की संभावना है। आज किसी को पैसा उधार देने से बचें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | उपाय : घर से बाहर निकलते समय सफेद चंदन का प्रयोग करें।

मीन राशि
आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी पर धन खर्च हो सकता है। व्यर्थ की यात्राओं से बचें। विरोधियों की गतिविधियों से नुकसान होने की आशंका है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट पैदा हो सकती है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : धूमिल | उपाय : काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More