होमCrimeपांवटा साहिब में चिट्टे के साथ शिलाई का युवक गिरफ्तार, SIU नाहन...

पांवटा साहिब में चिट्टे के साथ शिलाई का युवक गिरफ्तार, SIU नाहन की टीम ने की बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एसआईयू नाहन की टीम ने शिलाई के एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि एसआईयू नाहन की टीम पांवटा साहिब में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि शिलाई का नक्ष नाम का एक युवक क्षेत्र में चिट्टा/स्मैक बेचने का काम करता है और आज भी यमुना पुल कुल्हाल के पास राम मंदिर के गेट के सामने खड़ा है।

एसपी ने बताया कि सूचना पुख्ता थी। लिहाजा, पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर संदिग्ध की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11.54 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी उतरी का रहने वाला बताया गया है।

ये भी पढ़ें:  कंपनी पार्किंग से बाइक चोरी कर भागा शातिर पंजाब से गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगामी अन्वेषण कर रही है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More