होमRashifalAaj Ka Rashifal 30 Oct 2026: खुलेगा धन लाभ का रास्ता, किसी...

Aaj Ka Rashifal 30 Oct 2026: खुलेगा धन लाभ का रास्ता, किसी का बिगड़ सकता है बना-बनाया काम; जानें 12 राशियों का हाल

मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। गुस्से और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम संबंधों, दांपत्य जीवन, कारोबार और आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन अलग-अलग अनुभव दे सकता है।

  • मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। गुस्से और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम संबंधों, दांपत्य जीवन, कारोबार और आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन अलग-अलग अनुभव दे सकता है।

मेष राशि
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 47% उपाय : कुल देवी-देवता की आराधना करें।

वृष राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। शाम के समय यात्रा करनी पड़ सकती है। कई परिचित लोगों से मुलाकात हो सकती है। विलासिता की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : केसरी | भाग्य प्रतिशत : 67% उपाय : हनुमान जी के मंदिर में बादाम चढ़ाएं।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। धन आगमन की संभावना रहेगी। बच्चे अपनी उपलब्धियों से आपको गर्व की अनुभूति करा सकते हैं। आज आपके कार्य की जमकर प्रशंसा होगी। कई महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आएंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : केसरी | भाग्य प्रतिशत : 69% उपाय : किसी गौशाला में जाकर गाय को अन्न खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 13 मार्च 2026: किस राशि का बनेगा दिन, किसे बरतनी होगी सावधानी, जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

कर्क राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप उम्मीद पर जी सकते हैं। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। दांपत्य जीवन में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। आज किसी के बहकावे में न आएं। धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : काला | भाग्य प्रतिशत : 49% उपाय : तामसिक चीजों का सेवन न करें।

सिंह राशि
आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। अपनी जुबान पर काबू रखें। व्यर्थ में झगड़ा हो सकता है। कर्जदार आज आपको पैसों को लेकर परेशान कर सकते हैं। आज आप लोगों को अनदेखा कर सकते हैं। वित्तीय हालात पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज किसी से उम्मीद लगाना ठीक नहीं है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : मैजेंटा | भाग्य प्रतिशत : 43% उपाय : आज दुर्गा पूजा करें।

कन्या राशि
खरीदारी कर सकते हैं। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आपको नुकसान हो सकता है। जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च हो सकता है। स्त्री पक्ष से आज सावधान रहें। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : काला | भाग्य प्रतिशत : 57% उपाय : आज काला नमक, काली मिर्च, खजूर या नीम के पत्ते में से किसी का भी सेवन करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इन राशियों के लिए अचानक धन लाभ के योग, क्रोध से बचें, जानें कैसा रहेगा दिन

तुला राशि
आज आपको अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। कार्य के प्रति आप लापरवाही कर सकते हैं। आज का दिन फालतू घूमने-फिरने में बिता सकते हैं। कार्यक्षेत्र में की गई लापरवाही महंगी पड़ सकती है। आज किसी के भरोसे न रहें। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 45% उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करें।

वृश्चिक राशि
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई बिगड़ा हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। व्यायाम करते समय ध्यान रखें, चोट लगने का भय रहेगा। दांपत्य जीवन में सुधार लाने की आवश्यकता रहेगी। आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय और आर्थिक लाभ के लिए अच्छा मौका है। कोई रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : चेरी | भाग्य प्रतिशत : 70% उपाय : गणेशजी को हरी दूर्वा चढ़ाएं।

धनु राशि
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : केसरी | भाग्य प्रतिशत : 37% उपाय : अपने इष्ट देवता की आराधना करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 20 July 2026: आज किस राशि की खुलेगी किस्मत, किसे मिलेगी सफलता की खुशखबरी? जानें अपनी राशि

मकर राशि
आज का दिन आप घूमने-फिरने में बर्बाद कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी कार्य को करने के लिए घर से सही समय पर बाहर निकलें, नहीं तो मामला बिगड़ सकता है। लेनदेन के मामले में आज सावधान रहें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 33% उपाय : गाय को सफेद रंग की चीज खिलाएं।

कुंभ राशि
आज कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वित्तीय हालत में सुधार होगा। खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। आज घर का कोई बड़ा व्यक्ति आपको डांट सकता है। पारिवारिक समस्याओं को आज आप अनदेखा कर सकते हैं। यात्रा सोच-समझकर करें।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सिल्वर | भाग्य प्रतिशत : 58% उपाय : चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

मीन राशि
आज निराशावादी रवैये से बचें। अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आप इधर-उधर की बातों पर ध्यान दे सकते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है। घर की जरूरतों पर भी धन खर्च हो सकता है। जरूरत से ज्यादा न सोचें। मानसिक तनाव के चलते आप अस्वस्थ हो सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 46% उपाय : एक बार पहना हुआ कपड़ा दोबारा बिना धोए न पहनें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More