होमHimachalKulluआंगनबाड़ी में 16 पदों के लिए यहां निकली भर्ती, इस तारीख तक...

आंगनबाड़ी में 16 पदों के लिए यहां निकली भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन; नवंबर में होंगे साक्षात्कार

विभाग द्वारा अनिवार्य योग्यता के तहत निर्धारित वार्षिक आय सीमा को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दिया गया है।

कुल्लू : बाल विकास परियोजना अधिकारी आनी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 16 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 6 और सहायिका के 10 पद शामिल हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा अनिवार्य योग्यता के तहत निर्धारित वार्षिक आय सीमा को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दिया गया है।

इस बदलाव के चलते इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन 7 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक संबंधित कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत आनी के आंगनबाड़ी केंद्र शाई और लामीसेरी, ग्राम पंचायत तांदी के आंगनबाड़ी केंद्र तांदी, ग्राम पंचायत विनन के आंगनबाड़ी केंद्र विनन, ग्राम पंचायत विशलाधार के आंगनबाड़ी केंद्र डिगेढ़, ग्राम पंचायत करशाईगाड़ के आंगनबाड़ी केंद्र देउरी में कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  चिट्टा नेटवर्क पर बड़ी चोट: चंडीगढ़ के युवक की गिरफ्तारी के बाद मोहाली से मुख्य सप्लायर पकड़ लाई हिमाचल पुलिस

वहीं ग्राम पंचायत लझेरी के आंगनबाड़ी केंद्र डीम, आनी के आंगनबाड़ी केंद्र लामीसेरी, देऊठी के आंगनबाड़ी केंद्र डोहवी, बटाला पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र चौकी, खणी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र गुणामार, ग्राम पंचायत कराणा के आंगनबाड़ी केंद्र जाबो, करशैईगाड़ पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र बालू और देउरी, लगौटी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र कुआ व कराड़ पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र शलावल में आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए आवेदन आमंत्रित हैं।

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों के लिए 19 नवंबर और आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए 19 व 20 नवंबर को सुबह 10 बजे से उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय आनी में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  कुल्लू से दिल्ली जा रही वोल्वो बस में सवार युवकों से 1.645 किलो चरस बरामद, हरियाणा और कुल्लू के दो तस्कर गिरफ्तार

Latest Articles

Explore More