होमHimachalUnaयुवाओं को तंबाकू से बचाने के लिए ऊना में शुरू हुई बड़ी...

युवाओं को तंबाकू से बचाने के लिए ऊना में शुरू हुई बड़ी मुहिम, अधिकारियों ने भी लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली।

ऊना : तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, ऊना में अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने की। जिले में यह विशेष अभियान 28 अक्तूबर से 26 दिसंबर तक चलाया जा रहा है।

डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं को तंबाकू उत्पादों के सेवन से दूर रखना और उनमें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

ये भी पढ़ें:  रेडक्रॉस लकी ड्रॉ के विजेताओं को DC ने बांटे पुरस्कार, 20 विजेताओं में से 16 ने हासिल किए अपने ईनाम

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वयं तंबाकू से दूर रहने के साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली।

इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पिन्दर राना, डॉ. विशाल ठाकुर, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी गोपाल कृष्ण सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  श्री राज माधो राय की अगवानी में निकली मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की मध्य जलेब, विस अध्यक्ष हुए शामिल
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More