पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुरुवाला-डोबरी नहर मार्ग के समीप एक व्यक्ति को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पुरुवाला थाना की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराफत अली निवासी गांव पुरुवाला, डाकघर गोरखुवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से 291 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

