होमHimachalSirmaurदिवाली के पटाखे ने फोड़ी पड़ोसी की पानी की टंकी, घर समझाने...

दिवाली के पटाखे ने फोड़ी पड़ोसी की पानी की टंकी, घर समझाने पहुंचे थे दंपति, फिर हुआ ये, पुलिस तक पहुंचा मामला

दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस तक पहुंच गया।

नाहन : दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस तक पहुंच गया। मामला जिला सिरमौर के पुरुवाला कांशीपुर इलाके का है, जहां जलते पटाखे पड़ोसी की तरफ फेंकने का मामला सामने आया।

आरोप है कि एक पटाखा पानी की टंकी के पास फट गया, जिससे टंकी फट गई। मामले में पुलिस थाना माजरा में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को दी शिकायत में रमेश कुमार पुत्र बग्गा राम निवासी पुरुवाला कांशीपुर ने बताया कि 8 नवंबर को उसका पड़ोसी मुकेश कुमार दिवाली के पटाखे जलाकर उनके घर की तरफ फेंक रहा था। इसी दौरान एक पटाखा उनकी पानी की टंकी के पास फट गया, जिससे टंकी क्षतिग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में चिट्टे के साथ ये शख्स गिरफ्तार, SIU नाहन की टीम ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

रमेश कुमार के अनुसार, इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ मुकेश को समझाने उसके घर गया। कुछ देर बाद मुकेश और उसका बड़ा भाई पानी की टंकी देखने उनके घर पहुंचे। इसी दौरान मुकेश ने कथित तौर पर उसके और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना माजरा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  ध्वनिमत से पास हुआ हिमाचल का बजट, सुक्खू सरकार को 58,830 करोड़ खर्च की मंजूरी
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More