होमHimachalHamirpur400 पदों पर निकली भर्ती, 20 हजार तक वेतन... 18 नवंबर को...

400 पदों पर निकली भर्ती, 20 हजार तक वेतन… 18 नवंबर को यहां होंगे इंटरव्यू, महिला-पुरुष दोनों पात्र

पर्यटन एवं होटल क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनी बारबेक नेशन हॉस्पिटेलिटी लिमिटेड में किचन हेल्पर और स्टीवर्ड के 400 पद भरे जा रहे हैं।

हमीरपुर : पर्यटन एवं होटल क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनी बारबेक नेशन हॉस्पिटेलिटी लिमिटेड में किचन हेल्पर और स्टीवर्ड के 400 पद भरे जा रहे हैं।

इन पदों के लिए 18 नवंबर को सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि किचन हेल्पर के लिए 10वीं या 12वीं पास 18 से 30 वर्ष तक के युवक-युवतियां पात्र हैं।

चयनित उम्मीदवारों को पीएफ और ईएसआई को मिलाकर कुल 16000 रुपये वेतन मिलेगा। स्टीवर्ड के पदों के लिए अभ्यर्थी के पास फूड एंड सर्विस का एक वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

इन पदों के लिए भी 18 से 30 वर्ष तक के युवक-युवतियां पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को खाने एवं रहने तथा अन्य सुविधाओं सहित कुल 20,000 रुपये वेतन मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  200 सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए नादौन में 18 जुलाई को इंटरव्यू, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर निकली भर्ती, 24 को इंटरव्यू; 24 हजार तक मिलेगा वेतन

Latest Articles

Explore More