HomeHimachalमुख्यमंत्री ने शाहपुर में 30.9 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की रखी...

मुख्यमंत्री ने शाहपुर में 30.9 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिला

कांगड़ा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 30.9 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी. इनमें 11 करोड़ रुपये की लागत से ललेटा-बनु महादेव संपर्क मार्ग का निर्माण, 4.41 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल हाईवे 154 से धनोटू वाया बड बस्ती संपर्क मार्ग और 19.86 करोड़ रुपये से भनाला-रूलैहड़ सड़क का उन्नयन शामिल है.

इसके अतिरिक्त 5.47 करोड़ रुपये से रिड़कमार-कुठारना सड़क का उन्नयन और 1.16 करोड़ रुपये से रैत (चंबी) स्टेडियम के पैविलियन ब्लॉक का निर्माण भी किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने राजपूत सभा द्वारा निर्मित महाराणा प्रताप भवन में पूजा-अर्चना भी की.

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का समापन, सीएम सुक्खू ने की समारोह की अध्यक्षता

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रोड़ कनेक्टिविटी में सुधार, स्थानीय विकास को बढ़ावा देने और खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है.

उन्होंने कहा कि यह सभी पहलें बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और राज्य के लोगों के लिए जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार करने के सरकार के दृष्टिकोण का हिस्सा हैं. शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने इन विकास परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह परियोजनाएं क्षेत्र के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More