होमHimachalKulluवाहन चालक और यात्री ध्यान दें! मनाली की इस सड़क पर 9...

वाहन चालक और यात्री ध्यान दें! मनाली की इस सड़क पर 9 दिन तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही, आदेश जारी

प्रशासन ने 12 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक गुरुद्वारा रोड पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

कुल्लू : मनाली के गुरुद्वारा रोड पर सीवरेज लाइन की मरम्मत कार्य के चलते 12 से 20 नवंबर 2026 तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस संबंध में उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) मनाली द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता उपमंडल मनाली द्वारा गुरुद्वारा रोड के समीप मौजूदा सीवरेज लाइन की मरम्मत के लिए वाहनों की आवाजाही बंद करने का आग्रह किया गया था।

जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 12 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक गुरुद्वारा रोड पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में बस के टाइम को लेकर HRTC के कंडक्टर से मारपीट, थप्पड़ मारने का आरोप; निजी बस मालिक पर केस

प्रशासन ने आम जनता एवं वाहन चालकों से इस अवधि के दौरान सहयोग करने तथा आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More