होमHimachalSirmaurनाहन शहर की सड़कों पर वाहन पार्क करने से पहले जान लें...

नाहन शहर की सड़कों पर वाहन पार्क करने से पहले जान लें प्रशासन के ये आदेश, कई स्थान नो पार्किंग जोन घोषित

जिला दंडाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने नाहन शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

नाहन : जिला दंडाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने नाहन शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार नाहन शहर के विभिन्न स्थानों/सड़क खंडों को नो पार्किंग और नो ट्रैफिक जोन घोषित किया गया है, जिनमें शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (पीपल के पेड़ के पास) से डाॅ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल काॅलेज बिल्डिंग चौक (पुराना डिग्री काॅलेज मार्ग), दिल्ली गेट के सामने दोनों तरफ का सड़क खंड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पार्क के आसपास का क्षेत्र नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है।

इसके साथ साथ वाल्मीकि चौक और इसके साथ लगता क्षेत्र, फाउंड्री क्वार्टर्स के पास नगर परिषद की सड़क, नाहन फाउंड्री के पास आवास सत्र न्यायाधीश से लेकर नया बाजार तक, गोविंदगढ़ क्षेत्र और साथ लगता एमसी आवासीय काॅलोनी, हिल व्यू कॉलोनी, कुम्हार गली का गौरा भवन से आवास उप मंडलाधिकारी प्रताप भवन तक का क्षेत्र नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है।

इसी प्रकार हॉट बाइट शॉप से आरपी-1 पोस्ट तक का सड़क मार्ग, बिजली ट्रांसफार्मर के पास कैंट चौक की शुरुआत और उसके सामने स्थित दुकानों वाले क्षेत्र को भी नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त नाहन नगर परिषद को इस बिंदु से हॉट बाइट शॉप तक एक वाइट लाइन लगाने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  यहां भरे जाएंगे आशा वर्कर्स के 10 पद, 15 नवंबर तक करें आवेदन

इसी प्रकार शहीद स्मारक, शहीद स्मारक के पास शराब की दुकान से एसएफडीए हाॅल होते हुए नाहन नगर परिषद द्वारा चिन्हित येलो लाइन को छोड़कर सारे क्षेत्र को नो पार्किंग जोन के क्षेत्र में रखा गया है।

वहीं, एसपी कार्यालय के पीछे का क्षेत्र एचआरटीसी वर्कशाॅप चौक को नो पार्किंग जोन घोषित किया है तथा गुन्नूघाट की तरफ से आने वाली स्कूल बसों को यशवंत चौक से मोड़ने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

आवास पुलिस अधीक्षक सिरमौर से रानीताल छोटा गेट होते हुए गौरा भवन तक जाने वाले सड़क मार्ग को नो पार्किंग जोन बनाया गया है, जबकि यहां पर येलो लाइन क्षेत्र को लोडिंग/अनलोडिंग के लिए चिन्हित किया गया है।

आरटीओ चार्जिंग स्टेशन से आरपी-3 पोस्ट तक का सड़क खंड और इस खंड पर प्रशासन द्वारा विशिष्ट वाहनों को पूर्व में दी गई पार्किंग अनुमतियां इस भू-भाग से वापस ले ली गई हैं।

जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार एसपी आवास से रानीताल छोटा गेट होते हुए गौरा भवन तक जाने वाली सड़क, नया बाजार तिराहा (फेडरेशन राशन डिपो के पास) से ट्रैफिक पुलिस पोस्ट (सहकारी बैंक के पास) तक का सड़क मार्ग दोपहिया वाहनों को छोड़कर वन-वे रहेगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : चोरों ने भगवान का मंदिर भी नहीं छोड़ा, उड़ा ले गए कलश

बस स्टैंड से यशवंत चौक नाहन (शिमला रोड के पास) तक का सड़क मार्ग, जो गुन्नूघाट से होकर जाता है, केवल भारी वाहनों के लिए वन-वे रहेगा।

गुन्नूघाट से बड़ा चौक तक, दिल्ली गेट से बड़ा चौक तथा बस स्टैंड (हिमाचल होटल की तरफ) से बड़ा चौक बजार के बीचोंबीच का सड़क खंड निजी वाहनों और दोपहिया वाहनों की आवाजाही शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक (अप्रैल से अक्टूबर) और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक (नवंबर से मार्च) प्रतिबंधित या निषिद्ध रहेगी।

जन साधारण की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों को पार्किंग जोन बनाया गया है, जिनमें मेहलात की घाटी (होटल रीजेंसी से आगे) को दोपहिया वाहनों और 3-4 टैक्सियों के लिए येलो लाइन पार्किंग जोन घोषित किया गया है, जो लागू पार्किंग शुल्क के अधीन होगा।

मोहल्ला गोविंदगढ़ स्थित सामुदायिक भवन की छत को स्थानीय दुकानदारों के दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल घोषित किया गया है। आईडीबीआई बैंक के सामने से अशोक कुमार अतुल कुमार की दुकान तक जाने वाली सड़क, जो पुराने बीडीओ कार्यालय भवन की ओर जाती है, को दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग क्षेत्र घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  लाहौल स्पीति की DC किरण भड़ाना के पिता की हत्या! CM सुक्खू ने जताया शोक, राजस्थान में एक विवाद में गई पूर्व विधायक की जान

इसके अतिरिक्त डीसी कार्यालय के पास (वन संरक्षक कार्यालय से लेकर डीसी कार्यालय के मुख्य द्वार की ओर जाने वाले बिजली के खंभे तक), कालीस्थान मंदिर के पीछे, पार्क की दीवार के किनारे केवल दो पहिया और लाइट व्हीकल के लिए, दिल्ली गेट बस स्टॉप पर दो बसों के ठहराव की अधिकतम अवधि पांच मिनट निर्धारित की गई है तथा पंजाब नेशनल बैंक के समीप एक समय में एक बस के ठहराव की अनुमति जारी की गई है। आदेश के उल्लंघन करने पर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More