होमHimachalSirmaurसंगड़ाह में झाड़ियों के पीछे पैसों पर दांव लगाकर ताश खेल रहे...

संगड़ाह में झाड़ियों के पीछे पैसों पर दांव लगाकर ताश खेल रहे थे ये शख्स, 32400 रुपये के साथ मौके पर दबोचे

जिला सिरमौर के संगड़ाह में पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में दो व्यक्तियों को पकड़ा है।

संगड़ाह : जिला सिरमौर के संगड़ाह में पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में दो व्यक्तियों को पकड़ा है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32,400 रुपये बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि संगड़ाह पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को जोहड़िया के पास गुप्त सूचना मिली कि चाबधार में कुछ व्यक्ति पैसों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई की। इस दौरान चाबधार में झाड़ियों के पीछे दो व्यक्ति ताश खेलते हुए मिले।

ये भी पढ़ें:  VIDEO: नाहन में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा बिरोजा से लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा, चालक सुरक्षित

पुलिस ने दोनों को काबू किया। आरोपियों की पहचान लाल सिंह निवासी गांव गैहल, डाकघर कोरग, उपतहसील हरिपुरधार और सुखबीर सिंह निवासी गांव टूहेरी, डाकघर सैंज, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर के रूप में की।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 32,400 रुपये बरामद किए। पुलिस थाना संगड़ाह में दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विजन को लागू कर रही राज्य सरकार : सीएम
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More