- दिन आर्थिक लाभ और तरक्की के अवसर लेकर आएगा। स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक विवादों के मामले में सतर्क रहें। यात्रा के योग बन रहे हैं। कामकाज बढ़ेगा।
मेष राशि
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। जरूरत से ज्यादा धन खर्च होगा। किसी विशेष कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। आज व्यर्थ में विवाद होने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : तांबा
वृष राशि
शत्रु की किसी गतिविधि के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी के बहकावे में आने से बचें। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। कामकाज बढ़ेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला
मिथुन राशि
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दान-पुण्य के कार्यों में भाग ले सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यवसाय और नौकरी के लिहाज से भी दिन अनुकूल रहने वाला है। शाम के समय परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। बच्चों की वजह से धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला
कर्क राशि
आज किसी से मिलने का कार्यक्रम बना सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। विलासिता की वस्तुओं पर पैसा खर्च कर सकते हैं। बच्चे भी आपसे धन की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दूसरों के विवादों में पड़ने से बचें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : लाल
सिंह राशि
आज आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। यात्राओं के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : चितकबरा
कन्या राशि
चोट लगने की आशंका रहेगी। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने से बचें। बेवजह की यात्राओं से दूरी बनाए रखें। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। कार्यस्थल पर भी सतर्कता बरतने की जरूरत है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : लाल
तुला राशि
मौज-मस्ती के लिए की गई यात्राएं आपको खुशमिजाज रखेंगी। सामाजिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कुल मिलाकर दिन हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : हरा
वृश्चिक राशि
शरीर के किसी अंग में अचानक दर्द की शिकायत हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आपसे मिलने आ सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। दिन की शुरुआत काफी व्यस्तता के साथ होगी। छोटी-मोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : हल्का पीला
धनु राशि
आज अपना आत्मविश्वास कमजोर न पड़ने दें। मेहनत करने के बावजूद कुछ निराशा हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट लगने की आशंका बनी रह सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अनुकूल नहीं रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : गोल्डन
मकर राशि
आज दान-पुण्य के कार्य कर सकते हैं। रियल एस्टेट जैसे निवेशों में लाभ मिलने की संभावना है। कामकाज पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़े कार्य हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : केसरी
कुंभ राशि
नशे की लत से दूर रहें। पेट संबंधी परेशानियां घेर सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शत्रु आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। जमीन से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : लाल
मीन राशि
अपने कामकाज पर ध्यान दें और व्यर्थ के विवादों से बचें। घर में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वभाव में जिद्दीपन और चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। संयम से काम लेना बेहतर रहेगा। कोई बदनामी हो सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : नीला
- ये भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 14 Nov 2026: मेष को कारोबार में लाभ, कर्क राशि को मिलेगा पुराना पैसा; ये रहें सावधान



