बीबीएन : नालागढ़ के सैणीमाजरा में बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह निवासी गांव चक्ककरमा, जिला रूपनगर (पंजाब) और निर्मल सिंह निवासी प्लासी कलां, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने सैणीमाजरा में एक मोटरसाइकिल की तलाशी ली।
इस दौरान 6.03 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस थाना नालागढ़ में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
- ये भी पढ़ें : पानी की पाइप को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट, कुल्हाड़ी से हमले के आरोप, तीन लोग घायल
- ये भी पढ़ें : कालाअंब के स्टील उद्योग में आयकर टीम की दबिश, फैक्टरी से कारोबारियों के घरों तक जांच की चर्चा




