नाहन : सिरमौर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक एसोसिएशन ने विजय कुमार के निलंबन आदेश को रद्द कर उन्हें दोबारा बहाल कर दिया है।
रविवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह नाहन में अध्यक्ष शिवराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। साथ ही एसोसिएशन के आगामी चुनाव 20 दिसंबर को करवाने की तारीख तय की गई।
बैठक में एसोसिएशन के संगठनात्मक मुद्दों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इस दौरान पूर्व में विजय कुमार के खिलाफ जारी निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया गया। अब विजय कुमार पहले की तरह एसोसिएशन में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
बैठक में आगामी चुनाव 20 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह नाहन में करवाने पर सहमति बनी। अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों से निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान किया।
बैठक में विजय कुमार यादव, लक्ष्मी चंद अत्री, धनवीर, अर्जुन सिंह नागरा, बृजमोहन, सतीश पुंडीर, नरेश शर्मा, इकबाल कौर, जाफर अली, गुरुनाम सिंह, सलीम अहमद, राजेश्वर शर्मा, महक, नेहा, देवेंद्र, आशिक, बलविंद्र सिंह, मनुज शर्मा, राजेंद्र बॉबी, नरेंद्र थापा, रविंद्र पंवार हाटी और वीरेंद्र पासी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
- ये भी पढ़ें : नशे के खिलाफ जंग में खेल बनेंगे मजबूत हथियार, मुकेश अग्निहोत्री ने सिंगा में किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
- ये भी पढ़ें : 100 साल का हुआ हिमाचल का ये स्कूल, शिक्षा की गौरवशाली यात्रा को यादगार बनाने जुटीं तीन पीढ़ियां




