होमHimachalSirmaurफ्लैग अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता में चमके सिरमौर के खिलाड़ी, माजरा से कोटड़ी...

फ्लैग अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता में चमके सिरमौर के खिलाड़ी, माजरा से कोटड़ी व्यास तक विजय रैली निकालकर हुआ सम्मान

13 से 15 नवंबर तक कर्नाटक के बैंगलुरू में हुई प्रतियोगिता में श्वेता ने गोल्ड मेडल, जबकि गगन ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

पांवटा साहिब : बैंगलुरू में आयोजित राष्ट्रीय स्तर (लीग) की फ्लैग अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता में कोटड़ी व्यास के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सिरमौर का नाम रोशन किया है। 13 से 15 नवंबर तक कर्नाटक के बैंगलुरू में हुई प्रतियोगिता में श्वेता ने गोल्ड मेडल, जबकि गगन ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। जीत की खुशी में माजरा से पड़दूनी और कोटड़ी व्यास तक विजय रैली निकाली गई। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान खिलाड़ियों के कोच एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी को भी सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें:  मेडिकल कॉलेज नाहन की बदहाली पर सरकार पर तीखा हमला, बिंदल बोले- हालात नहीं सुधरे तो होगा बड़ा जन आंदोलन

कोच धर्मेंद्र चौधरी ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताते हुए ग्रामीणों, अभिभावकों और समाजसेवियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इससे पहले माजरा में समाजसेवी पवन चौधरी ने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। ‘मेरा गांव मेरा देश एक सहारा’ संस्था के संस्थापक डॉ. अनुराग गुप्ता, प्रधान पुष्पा खडुजा और हेमंत कंवर ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वहीं, बीडीसी सदस्य राजेश सोहल ने अपनी मोबाइल शॉप पर खिलाड़ियों का सम्मान किया और टी-पार्टी आयोजित की।

इस अवसर पर पंचायत प्रधान हरिकेश चौधरी, पंचायत सदस्य कंवर पाल, सोनू, हेमंत, मान सिंह, अनिल कुमार, सुमन, मीरा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  DC सिरमौर के आदेश : रेड अलर्ट के बीच सिरमौर में कल भी बंद रहेंगे सभी स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More