- दिन आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। कारोबार में नए अवसर मिलने के साथ रुका हुआ धन वापस आने की संभावना है। अनावश्यक खर्च, उधार और निवेश से जुड़ी सावधानियां बरतनी होंगी। पारिवारिक मामलों में भी समझदारी से काम लेना जरूरी रहेगा।
मेष राशि
आज आपके विनम्र स्वभाव की सराहना होगी। लोगों के बीच आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे। नए काम की शुरुआत के लिए किसी को विश्वास में लेने का सही समय है। आज का अधिकतर समय घर पर व्यतीत हो सकता है। खानपान की चीजों पर खर्च बढ़ेगा।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : पीला | उपाय : उगते सूरज की पूजा करें।
वृष राशि
कामकाज के लिए आज आप जी-तोड़ मेहनत कर सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आपसे धन की मांग कर सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ने की आशंका है। बेवजह किसी से झगड़ा हो सकता है। चोट आदि लगने का भय भी बना रहेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : लाल | उपाय : तामसिक चीजों का सेवन न करें।
मिथुन राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। धन कमाने के कई अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। विलासिता की सामग्री पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लें।
कर्क राशि
मनोरंजन की गतिविधियां आज आपको भारी पड़ सकती हैं। बेवजह के पचड़ों में पड़ने से बचें और व्यवसाय पर ध्यान दें। आर्थिक नुकसान की आशंका है। आप पर व्यर्थ के आरोप भी लग सकते हैं। शाम को परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : दूध या पानी में केसर डालकर उसका सेवन करें।
सिंह राशि
बीमारी पर आज काफी धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में नुकसान की आशंका है। दिन में अचानक धन की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी की बातों में आकर आज धन निवेश न करें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : साधु को सफेद या काले रंग का वस्त्र दान करें।
कन्या राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन न चाहते हुए भी किसी को कर्ज देना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान की आशंका बनी रहेगी। स्त्री पक्ष से सावधान रहें। व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। घर के काम करते समय सावधानी बरतें।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
तुला राशि
आज आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। घंटों फोन पर व्यस्त रहने के कारण समय व्यर्थ हो सकता है। किसी से बेवजह झगड़ा होने की आशंका है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दिन का अधिकतर समय घर पर बीतेगा। परिवार में क्लेश के कारण आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। तामसिक चीजों पर धन खर्च होने की संभावना है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : पानी वाला नारियल अपने सिर के ऊपर से घुमाकर चलते पानी में विसर्जित करें।
वृश्चिक राशि
आज आर्थिक लाभ होने की संभावना है। यात्राएं हो सकती हैं और दूरसंचार के माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोई खुशखबरी भी प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय में नए अवसर सामने आएंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर की जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करें।
धनु राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : लाल | उपाय : अस्पताल में रोगियों की सहायता करें।
मकर राशि
आज मौज-मस्ती के लिए यात्राएं हो सकती हैं, लेकिन बेवजह धन खर्च होने की आशंका है। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। लोग आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं। दांपत्य जीवन में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। शाम के समय मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : काला | उपाय : कुछ कोयले चलते पानी में विसर्जित करें।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट लगने का खतरा है, इसलिए जरूरी होने पर ही यात्रा करें। कर्जदार आपको परेशान कर सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा और धन लाभ होने की संभावना है। खानपान पर संयम बरतें।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : काला | उपाय : नील सरस्वती स्त्रोत का पाठ करें।
मीन राशि
आज का दिन थकान भरा रह सकता है। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लोग आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं। खानपान पर संयम बरतें। विलासिता की सामग्री पर धन खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन में झगड़ा होने की आशंका है। पैसे गुम हो सकते हैं। लोगों के बहकावे में आकर धन खर्च न करें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : लाल | उपाय : पीने के पानी का घड़ा गरीबों में दान करें।
- ये भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 19 Nov 2026: एक तरफ धन की वापसी, दूसरी ओर बदनामी का डर; आज इन राशियों के साथ क्या होने वाला है?




