होमRashifalAaj Ka Rashifal 10 Nov 2026: मेहमानों की दस्तक से घर में...

Aaj Ka Rashifal 10 Nov 2026: मेहमानों की दस्तक से घर में बढ़ेगी रौनक, यात्राएं होंगी परेशानी भरी, जानें अपना राशिफल

आर्थिक लाभ के नए अवसर बन सकते हैं। अचानक खर्च और पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

  • आर्थिक लाभ के नए अवसर बन सकते हैं। अचानक खर्च और पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज घर में मेहमानों के आने से रौनक रहेगी। यात्राएं परेशानी भरी होंगी।

मेष राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी तीर्थ की यात्रा कर सकते हैं।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : लाल | उपाय : कुल देवी देवता का आशीर्वाद लें।

वृष राशि
अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आप इधर-उधर की बातों पर ध्यान दे सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। घर की जरूरतों पर भी धन खर्च हो सकता है। जरूरत से ज्यादा न सोचें। मानसिक तनाव के चलते आप अस्वस्थ हो सकते हैं। घर में रौनक रहेगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज आपको थकान महसूस हो सकती है। कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लोगों की बातों में आकर आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। शाम के समय विलास की सामग्री पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : चेरी | उपाय : गले में सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: जानिए 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

कर्क राशि
आज आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता रहेगी। आज जल्दबाजी में निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार का विकार उत्पन्न हो सकता है। परिवार के लोग आपके मुताबिक नहीं चलेंगे। घर में मेहमान दस्तक देंगे।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : नारंगी | उपाय : साधु-संतों की पूजा करें।

सिंह राशि
आज आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। पिता से अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई जॉब इंटरव्यू देने के लिए अच्छा मौका है। खुशमिजाज रहने का प्रयास करें। आज की गई यात्रा परेशानी करेगी।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : ओम का उच्चारण करें।

कन्या राशि
आज आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। कामकाज में मन नहीं लगेगा। व्यर्थ का झगड़ा हो सकता है। आज का अधिकतर समय आप घर पर व्यतीत करेंगे। तामसिक चीजों पर धन खर्च हो सकता है। आर्थिक हानि होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : किसी मंदिर जाकर आशीर्वाद लें।

तुला राशि
आज आपको अहम फैसला लेना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ आज आप पार्टी वगैरह कर सकते हैं। आज स्त्री पक्ष से दूर रहें। दूर की यात्रा आपको परेशान करेगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : चितकबरा | उपाय : शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:  22 को ऊना प्रवास पर रहेंगे उप मुख्यमंत्री, डेरा बाबा रूद्रानंद जी आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके पास धन कमाने के कई अवसर होंगे। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आज अनदेखा न करें। विलास की सामग्री पर धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लें।

धनु राशि
घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। घर पर अधिकतर समय बीतेगा। कई लोगों से आपकी मुलाकात होगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : माथे पर दूध का तिलक लगाएं।

मकर राशि
मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल में हिस्सा लें। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। किसी को देखकर आकर्षण का शिकार हो सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। पारिवारिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : गाय को मीठी रोटी खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 3 अप्रैल 2026: किसके दरवाजे पर दस्तक देगी आज किस्मत, पंचांग व शुभ मुहूर्त के साथ जानें पूरा राशिफल

कुंभ राशि
आज आपका ऊर्जा स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। आज आप किसी कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है। आज आपको गरीबों में दान-पुण्य का कार्य करना चाहिए।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : सूर्य देवता की पूजा करें।

मीन राशि
किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज पुराना कर्ज वापस मिल सकता है। धन लाभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। आज अपने व्यापार को नई दिशा दे सकते हैं। मान-सम्मान में काफी इजाफा होगा। आज आप लोगों को अच्छी सलाह दे सकते हैं। किसी कार्य विशेष से यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : तामसिक चीजों का सेवन न करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More