होमEmploymentनालागढ़ की इस कंपनी में भरे जाएंगे हेल्परों के 100 पद, 12,900...

नालागढ़ की इस कंपनी में भरे जाएंगे हेल्परों के 100 पद, 12,900 रुपये सैलरी… भत्ता और डबल ओवरटाइम भी मिलेगा

इन पदों के लिए दसवीं पास, बारहवीं पास और किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक 18 से 25 वर्ष तक के युवा पात्र होंगे।

हमीरपुर : औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ की कंपनी ऐक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड में नियमित एवं कंपनी रोल के आधार पर हेल्परों के 100 पदों को भरने के लिए 5 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं पास, बारहवीं पास और किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक 18 से 25 वर्ष तक के युवा पात्र होंगे।

चयनित युवाओं को 12,900 रुपये मासिक वेतन के अलावा 750 रुपये का भत्ता और डबल ओवरटाइम भत्ता भी मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

ये भी पढ़ें:  डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! एक किलोमीटर दूर चिट्ठी पहुंचने में लगे 18 दिन, जिला सिरमौर का है मामला

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More