होमHimachalSirmaurउद्योग मंत्री का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम तय, श्री रेणुकाजी मेले की चौथी...

उद्योग मंत्री का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम तय, श्री रेणुकाजी मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में करेंगे शिरकत, PHC भवन की नींव भी रखेंगे

उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 22 और 23 नवंबर 2026 को सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।

नाहन : उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 22 और 23 नवंबर 2026 को सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 22 नवंबर को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में दोपहर 12ः00 बजे नागर कोटी फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

इसके बाद अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 की चौथी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे। उद्योग मंत्री 23 नवंबर को सुबह 10ः30 बजे चांदनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन की आधारशिला रखेंगे।

ये भी पढ़ें:  त्रिलोकपुर ने तुम्बी को हराकर जीता बाबा बटौड़िया क्रिकेट कप 2026, बर्मा पापड़ी में 24 टीमों ने दिखाया दम
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More