नाहन : जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर देविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर के राजगढ़ और खोड़ोंवाला शिक्षा खंड के सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए अंशकालिक आया/हेल्पर के कुल 48 पदों पर आउटसोर्स आधार पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों को भरने के लिए मैसर्स स्काईलाइट मैनपावर एंड हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज, डेरा-परोल, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर द्वारा कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि राजगढ़ शिक्षा खंड में 29 पदों के लिए 25 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ और खोड़ोंवाला शिक्षा खंड के 19 पदों के लिए 26 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में सुबह 11 बजे कैंपस इंटरव्यू होंगे।
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास तथा आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे अपने साथ पैन कार्ड, आधार कार्ड, दसवीं का प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि और समय पर नजदीकी रोजगार कार्यालय में पहुंचना सुनिश्चत करें।
अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 9805635402 और 01972-265095 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
- ये भी पढ़ें : असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 11415 अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन, 770 का चयन
- ये भी पढ़ें : नालागढ़ की इस कंपनी में भरे जाएंगे हेल्परों के 100 पद, 12,900 रुपये सैलरी… भत्ता और डबल ओवरटाइम भी मिलेगा





