नाहन : नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर बनेठी के जघोल में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पास तेज रफ्तार टिप्पर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज नाहन में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता संदीप कुमार निवासी कांगर घुन्ड ने बताया कि टिप्पर नंबर HP18D-1429 का चालक संदीप कुमार निवासी श्यामपुर, तहसील पच्छाद वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए मोड़ पर गलत दिशा में ले आया। इसी दौरान टिप्पर की बाइक नंबर HP18C-3994 से सामने से टक्कर हो गई।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि हादसे में बाइक चालक अरुण कुमार निवासी झाजड, चाकली और पीछे बैठे राजेंद्र सिंह निवासी कोलथी, चाकली घायल हो गए।
दोनों को उपचार के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस थाना सदर नाहन में टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।
- ये भी पढ़ें : सिरमौर में चिट्टे और चरस के साथ 4 गिरफ्तार, कालाअंब और सतौन इलाकों में SIU नाहन ने दबिश देकर की कार्रवाई
- ये भी पढ़ें : सिरमौर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पूर्व सैनिक की मौत, पुलिस जांच में जुटी





