होमAccidentसिरमौर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर,...

सिरमौर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पूर्व सैनिक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

उनके अचानक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में हुए सड़क हादसे में बाइक चालक पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद घायल को एंबुलेंस की मदद से पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रजत चौहान निवासी वार्ड नंबर-6, बांगरन चौक पांवटा साहिब ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह भूपपुर में सड़क किनारे खड़ा था।

इसी दौरान बद्रीपुर की तरफ से एक मोटरसाइकिल रैनबैक्सी चौक की ओर जा रही थी। उसी दिशा में एक ट्रक भी जा रहा था। आरोप है कि ट्रक चालक ने लापरवाही से चलते हुए कंडक्टर साइड से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें:  स्मार्ट मीटर योजना को वापस ले सरकार, किसान सभा ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर गया और ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया।

मृतक मोटरसाइकिल चालक की पहचान सुखदर्शन शर्मा (48) पुत्र नाथ सिंह निवासी गांव कठाना, डाकघर सुरला, तहसील एवं थाना नाहन के रूप में हुई है।

जानकारी मिली है कि सुखदर्शन शर्मा लगभग दो वर्ष पूर्व भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके अचानक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं।

शिकायतकर्ता के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक अनवर अली निवासी हरिपुर टोहाना ट्रक लेकर रैनबैक्सी की तरफ चला गया।

ये भी पढ़ें:  अवैध शराब तस्करी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, गरामोड़ा बैरियर पर 180 पेटियां बरामद, दो गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि घायल सुखदर्शन को एंबुलेंस से पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस थाना पांवटा साहिब में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More