- आज आर्थिक राहत और खुशियों के नए अवसर बन सकते हैं। पारिवारिक उलझनों और कामकाज के दबाव का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें और धैर्य के साथ दिन बिताएं।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कामकाज में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। परिवार के मामलों में समझदारी से काम लें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। किसी पुराने परिचित से बातचीत हो सकती है। दिन को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक सोच बनाए रखें।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : पीला | उपाय : भगवान गणेश की पूजा करें।
वृष राशि
आज कोई घटना आपकी मानसिक परेशानी का कारण बन सकती है। आशावादी बने रहें और व्यर्थ के वहम से बचें। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। जरूरी होने पर ही यात्रा करें। स्वास्थ्य भी कुछ खराब रह सकता है। शाम के समय परिस्थितियों में काफी सुधार होगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : पक्षियों को सतनाजा खिलाएं।
मिथुन राशि
आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज किसी के पचड़े में न पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : अपने माथे पर दूध का तिलक लगाएं।
कर्क राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में आपको फायदा होगा। विरोधी आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : लाल | उपाय : आज काले कुत्ते की सेवा करें।
सिंह राशि
आज व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : हल्का लाल | उपाय : गरीबों में दूध से बनी चीजों का दान करें।
कन्या राशि
आज आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता रहेगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य में किसी प्रकार का विकार उत्पन्न हो सकता है। परिवार के लोग आपके मुताबिक नहीं चलेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : नारंगी | उपाय : आज साधु-संतों की पूजा करें।
तुला राशि
किसी सज्जन पुरुष की आध्यात्मिक बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। अचानक धन प्राप्त हो सकता है। आपका मजाकिया स्वभाव आसपास के माहौल को खुशनुमा बनाएगा। किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
आज आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। किसी व्यापार में घाटा हो सकता है। अपने कार्यों के प्रति लापरवाही न बरतें। महिला पक्ष से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। विरोधी आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : हरा | उपाय : आज इलायची का सेवन करें।
धनु राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक गुस्सैल और चिड़चिड़ा रह सकता है। घर की परेशानियों के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह किसी से न उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : मां सरस्वती की उपासना करें।
मकर राशि
आज धन से जुड़ा कोई मसला हल हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खानपान की चीजों में संयम बरतने की आवश्यकता है। घर पर कोई मेहमान आ सकता है। आज धन लाभ होने की प्रबल संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : गणेश जी को सफेद और पीली ध्वजा चढ़ाएं।
कुंभ राशि
आज के दिन आप दान-पुण्य कर सकते हैं। रियल एस्टेट जैसे निवेशों में फायदा मिल सकता है। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : दूध का तिलक करें।
मीन राशि
आज पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचें। धैर्य से काम लेने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को दबाया जा सकता है। काम का बोझ भी बना रहेगा।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : घर से बाहर निकलते समय अपने गुरु या बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
- ये भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 24 Nov 2026: कारोबार में फायदा, धार्मिक यात्रा के बन रहे योग; आपकी राशि में क्या आज खास




